
IPL 2025: 282 मैच और 1444 दिन... बढ़ता जा रहा है इंतजार, आईपीएल में अब कब होगा सुपर ओवर?
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में अब तक 20 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान कुछ ऐसे मैच हुए, जो काफी रोमांचक रहे. हालांकि कोई भी मुकाबला सुपर ओवर में नहीं गया.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का रोमांच अब मुकाबले बीतने के साथ ही बढ़ता जा रहा है. सोमवार (7 अप्रैल) तक आईपीएल के मौजूदा सीजन में कुल 20 मुकाबले खेले जा चुके हैं और प्लेऑफ समेत 54 मैच मैच अभी बाकी हैं. आईपीएल 2025 में कुछ ऐसे मुकाबले खेले गए हैं, जो काफी रोमांचक रहे. उदाहरण के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हुआ मुकाबला आखिरी ओवर तक गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने एक विकेट से बाजी मारी. हालांकि इस सीजन कोई भी मुकाबला सुपर ओवर में नहीं गया है.
देखा जाए तो फैन्स को आईपीएल में सुपर ओवर का इंतजार 282 मैचों से लगा हुआ है. 2022, 2023 और 2024 का आईपीएल सीजन बगैर सुपर ओवर के ही निकल गया. आखिरी बार आईपीएल में सुपर ओवर 2021 सीजन के 20वें मुकाबले में देखने को मिला था. तब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में जीत हासिल की थी. वह मुकाबला 25 अप्रैल 2021 को खेला गया था.
2021 में हुए सुपर ओवर के बाद से अब तक (7 अप्रैल 2024) आईपीएल में कुल 282 मैच हो चुके हैं, लेकिन सुपर ओवर देखने को नहीं मिला है. यानी फैन्स को 1444 दिनों से सुपर ओवर का इंतजार है.आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 14 बार ही सुपर ओवर खेला गया है. सबसे पहला सुपर ओवर आईपीएल के दूसरे सीजन यानी 2009 में हुआ था. तब राजस्थान रॉयल्स (RR) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को पराजित किया था.
अब तक हुए सभी सुपर ओवर के नतीजे
जब IPL में हुआ डबल सुपर ओवर...
बताते चलें कि एक बार आईपीएल में डबल सुपर ओवर भी देखने को मिल चुका है. यह रोमांचक मुकाबला 2020 के आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हुआ था. उस मैच में दोनों टीमों ने एक समान 176 रन बनाए थे. इसके बाद पहला सुपर ओवर हुआ, वह भी टाई रहा. फिर दूसरे सुपर ओवर में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी थी. वह ब्लॉकबस्टर मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












