
IPL 2023 RCB vs KKR: विराट कोहली की टीम को भारी पड़े ये 2 कैच, केकेआर के इन दो स्पिनर्स ने जाल में फंसाया
AajTak
IPL 2023 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने 8वें मैच में शानदार जीत दर्ज की. बेंगलुरु के मैदान पर बुधवार (26 अप्रैल) को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 21 रनों से करारी शिकस्त दी. इस मैच केकेआर के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया.
IPL 2023 RCB vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लगातार 4 हार के बाद पहली जीत दर्ज की है. उसने अपने 8वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 21 रनों से करारी शिकस्त दी. इस मैच में आरसीबी ने दो बेहद महत्वपूर्ण कैच छोड़े थे. वही दोनों कैच टीम पर भारी पड़ गए और पूरा मैच ही पलट गया.
मैच में फाफ डु प्लेसिस की जगह मैच में विराट कोहली ने कप्तानी संभाली. उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसके बाद पहले बैटिंग करते कोलकाता टीम ने 5 विकेट पर 200 रन बनाए. जेसन रॉय ने 29 गेंदों पर 56 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 छक्के जमाए. उनके अलावा कप्तान नीतीश राणा ने 21 गेंदों पर 48 रन जड़े.
नीतीश 5 रनों पर ही आउट हो गए होते
वेंकटेश अय्यर ने 31 और जगदीसन ने 27 रन बनाए. आरसीबी के लिए विजय कुमार और वानिंदु हसारंगा ने 2-2 विकेट झटके. मगर यहां देखने वाली बात ये है कि नीतीश राणा को ये पारी खेलने के दौरान 2 बड़े जीवनदान मिले थे.
सबसे पहले तेज गेंदबाज विजय कुमार के 13वें ओवर में तीसरी बॉल पर नीतीश राणा को जीवनदान मिला. नीतीश ने हवाई शॉट खेला, तब बाउंड्री पर मोहम्मद सिराज थे. उनके पास आसान कैच का मौका था. मगर उन्होंने मौका गंवा दिया. तब नीतीश 5 रन पर ही खेल रहे थे. यदि ये कैच ले लिया जाता और नीतीश आउट होते, तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था.
For his economical spell of 3/27, @chakaravarthy29 becomes the Player of the Match in the #RCBvKKR contest 👏🏻👏🏻 Scorecard ▶️ https://t.co/o8MipjFKT1 #TATAIPL | #RCBvKKR pic.twitter.com/VrAjqvDbSM

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










