
IPL 2022: वो खिलाड़ी जिसे कप्तान बनाने पर हुआ सभी को अचंभा, लिस्ट में चौंकाने वाले नाम
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. कई टीमों ने 15वें सीजन के लिए अपने कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है...
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. कई टीमों ने 15वें सीजन के लिए अपने कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है, कोलकाता ने श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान नियुक्त किया है, तो वहीं पंजाब किंग्स मयंक अग्रवाल को अपनी टीम की कमान सौंपने जा रही है. दो नई टीमों ने भी अपने कप्तान चुन लिए हैं. हार्दिक पंड्या को अहमदाबाद की कप्तानी दी गई है और लखनऊ ने पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल को अपना लीडर नियुक्त किया है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को अभी अपना अगले सीजन के लिए कप्तान नियुक्त करना है. पिछले सीजन के दूसरे लेग में ही विराट कोहली ने IPL टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. RCB के लिए इस रेस में सबसे आगे फाफ डुप्लेसिस ही नजर आ रहे हैं. कप्तानी लिस्ट में कुछ ऐसे भी नाम हैं जो इस लीग में काफी चौंकाने वाले रहे हैं. कई टीमों ने बीच सीजन अपनी टीम की लीडरशिप बदलकर किसी ऐसे खिलाड़ी को कप्तान बनाया, जिसे इसका बिल्कुल अनुभव नहीं था.
1. जहीर खान (दिल्ली डेयरडेविल्स): अपने संन्यास से पहले दिल्ली के जहीर खान दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते थे. जहीर ने 2016 और 2017 के दो सीजन में दिल्ली की कमान संभाली, लेकिन वह कोई खास कमाल नहीं कर पाए. दिल्ली के साथ उस वक्त सपोर्ट स्टाफ में राहुल द्रविड़ भी मौजूद थे. जहीर की कप्तानी में दिल्ली ने 23 मुकाबले खेले जिसमें से उन्हें सिर्फ 10 में जीत मिली.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












