
IPL में आज डबल धमाल... पहले मैच में रहाणे vs पंत, धोनी-अय्यर से भी दमदार खेल की आस
AajTak
आईपीएल 2025 में आज दो मुकाबले खेले जाने हैं. पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टक्कर होगी. जबकि दिन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होना है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज (8 अप्रैल) दो मुकाबले खेले जाने हैं. दिन के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टक्कर होगी. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा. कोलकाता और लखनऊ दोनों ने ही इस सीजन चार मुकाबले खेलकर दो में जीत हासिल की है. इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे केकेआर की कप्तानी करेंगे, वहीं ऋषभ पंत के कंधों पर लखनऊ की टीम की बागडोर रहेगी.
वरुण-नरेन की फिर चलेगी फिरकी!
कोलकाता और लखनऊ का मुकाबला पहले 6 अप्रैल को ही होना था, लेकिन त्योहारों के चलते इस मैच की तारीख में बदलाव हुआ. केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह ने उस मैच में शानदार बैटिंग की. क्विंटन डिकॉक और आंद्रे रसेल सनराइजर्स के खिलाफ नहीं चल पाए, लेकिन अब वो लय प्राप्त करना चाहेंगे. तेज गेंदबाजों वैभव अरोड़ा और हर्षित राणा से एक बार फिर शानदार शुरुआत की उम्मीद होगी. मोईन अली, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती भी धीमी पिच पर अपना जादू चलाने के लिए बेताब होंगे.
लखनऊ सुपर जायंट्स के पास भी दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई और एम. सिद्धार्थ के रूप में स्पिन के अच्छे विकल्प मौजूद हैं. वहीं फास्ट बॉलिंग यूनिट में शार्दुल ठाकुर, आवेश खान और आकाश दीप जैसे गेंदबाज हैं. निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने एलएसजी के लिए शानदार बैटिंग की है. वहीं एडेन मार्करम, डेविड मिलर, आयुष बदोनी और अब्दुल समद किसी भी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं. हालांकि कप्तान ऋषभ पंत का फॉर्म चिंता का सबब है. पंत फॉर्म में वापसी के लिए बेताब होंगे.
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मैचों में जीत हासिल की, जबकि 2 मुकाबलों में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिली. दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन में दो मैच खेले गए थे, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने सफलता हासिल की.
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, मोईन अली, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












