
iPhone 11 खरीदने का अच्छा मौका, 13 हजार रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं
AajTak
iPhone 11 खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है. कंपनी इस पर होली ऑफर में काफी डिस्काउंट दे रही है. iPhone 12 और iPhone 12 मिनी पर भी काफी डिस्काउंट दिया जा रहा है.
iPhone 11 की कीमत में भारी कटौती की गई है. iPhone 11 अब 41,900 रुपये में मिल रहा है. ये कीमत होली ऑफर के तौर पर लिमिटेड टाइम के लिए ही है. इस ऑफर के बारे में ऐपल के प्रीमियम रिसेलर Imagine ने बताया है. ये ऑफर iPhone 11 के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों से खरीदने पर दिया जा रहा है. होली ऑफर में iPhone 11 पर 5,000 रुपये का कैशबैक और 8,000 रुपये के एक्सेसरीज शामिल है. दोनों बेनिफिट्स को मिला कर टोटल 13,000 रुपये का फायदा कस्टमर्स को मिलता है. इसके अलावा iPhone 12 mini और iPhone 12 पर भी होली ऑफर में डिस्काउंट दिया जा रहा है. iPhone 11 को पहले शुरूआती कीमत 54,999 रुपये में बिना किसी डिस्काउंट पर बेचा जा रहा था. Imagine इसे HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड या EasyEMI के जरिए लेने पर 5,000 का कैशबैक दे रहा है. इसके साथ 8,000 रुपये की एक्सेसरीज भी दी जा रही है. इसपर 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. इस वजह से इसकी कीमत काफी कम हो जाती है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












