
Internship For Students: नोएडा अथॉरिटी और मेट्रो रेल एक साल में 860 छात्रों को देंगे ट्रेनिंग, पढ़ें ये खबर
ABP News
Internship For Students: नोएडा अथॉरिटी और नोएडा मेट्रो एक साल में 860 छात्रों को ट्रेनिंग देंगे. इन दोनों सरकारी एजेंसी में इंटर्नशिप के लिए छात्र 25 अगस्त से 10 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.
नोएडा अथॉरिटी और नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) एक साल में लगभग 860 छात्रों को ट्रेनिंग देंगे. इन दो सरकारी एजेंसियों द्वारा 25 अगस्त को इंटर्नशिप प्रोग्राम लॉन्च कर दिया गया है और ट्रेनिंग कार्यक्रम 21 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है. जहां नोएडा अथॉरिटी एक वर्ष में 250 छात्रों के दो बैचों का संचालन करेगा, वहीं नोएडा मेट्रो वर्ष में दो बार 180 छात्रों के स्किल को निखारेगा. अधिकारियों ने इस संबंध में कहा कि मान्यता प्राप्त निजी या सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के जो छात्र गवर्नमेंट बॉडी के साथ अनुभव प्राप्त करने के इच्छुक हैं, वे इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं. इंटर्नशिप के लिए 25 अगस्त से 10 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है.More Related News

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












