
International yoga day 2021: पहले ही दिन से असर दिखाता है योग, साल भर में बॉडी पर ऐसा रिजल्ट
AajTak
योग का असर ना सिर्फ शरीर पर दिखता है बल्कि इसे अंदर से भी महसूस किया जा सकता है. योग करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं. कुछ योगासन ऐसे हैं जो किसी भी उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं. योग एक ऐसी चीज है कि इसे आप जिस दिन करना शुरू करते हैं, आपके शरीर में उसी दिन से बदलाव आना शुरू हो जाता है. जितना ज्यादा आप इसे अपनी आदत में लाएंगे, आपकी बॉडी उतनी ज्यादा बेहतर होती जाएगी. आइए जानते हैं कि योग किस तरह दिन ब दिन आपकी शरीर में बदलाव लाता है.
योग का असर ना सिर्फ शरीर पर दिखता है बल्कि इसे अंदर से भी महसूस किया जा सकता है. योग करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं. कुछ योगासन ऐसे हैं जो किसी भी उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं. योग एक ऐसी चीज है कि इसे आप जिस दिन करना शुरू करते हैं, आपके शरीर में उसी दिन से बदलाव आना शुरू हो जाता है. जितना ज्यादा आप इसे अपनी आदत में लाएंगे, आपकी बॉडी उतनी ज्यादा बेहतर होती जाएगी. आइए जानते हैं कि योग किस तरह दिन ब दिन आपकी शरीर में बदलाव लाता है. कुछ दिनों तक रोजाना योग करने का असर- 2017 की एक स्टडी के मुताबिक हर दिन योग करने वालों में कोलेस्ट्रॉल स्तर, तनाव और इंफ्लेमेशन कम रहता है. हर दिन 20 मिनट तक हठ योग करने से ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और यादाश्त बढ़ती है. नॉर्वे के ओस्लो यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के मुताबिक हर दिन योग करने का असर जीन और इम्यून सेल्स पर भी पड़ता है. इसके अलावा रोजाना योग करते रहने से शरीर की लचक बढ़ती जाती है और हमेशा एक्टिव महसूस करते हैं. अमेरिका के कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में पाया गया है कि गर्म कमरे में 90 मिनट के लिए 26 मुद्राओं में किया जाने वाला बिक्रम योग शरीर को बहुत फायदा पहुंचाता है. ये कंधे, पीठ के निचले हिस्से और मांसपेशियों में सुधार करता है. यह ताकत बढ़ाने और शरीर की चर्बी कम करने में भी मददगार है.
NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












