
Inside Story: हथियारों का बड़ा जखीरा और शार्प शूटर की टीम, ये है सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की पूरी कहानी
AajTak
पुलिस ने जब मूसेवाला मर्डर केस में पकड़े गए शूटर के कब्जे और उसकी निशानदेही पर हथियारों को जखीरा बरामद किया तो सिपाही से लेकर आला अफसर तक हैरान रह गए. इस मामले में अभी तक पकड़े गए आरोपियों से बरामद ये आधुनिक और विदेशी हथियार केवल बानगी भर हैं.
सिद्धू मूसेवाला के कातिलों से बरामद हथियारों ने पुलिस को भी हैरान परेशान कर दिया है. हथियारों को देखकर साफ पता चलता है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटर्स मूसेवाला को मारने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थे. उन्होंने ये भी तय कर रखा था कि अगर घर के बाहर मौका नहीं मिला तो वे मूसेवाला के घर में घुसकर हमला करेंगे. इसके लिए उन्होंने हथगोलों के साथ-साथ पंजाब पुलिस की वर्दी भी तैयार रखी हुई थी.
हथियारों का जखीरा पुलिस ने जब मूसेवाला मर्डर केस में पकड़े गए शूटर के कब्जे और उसकी निशानदेही पर हथियारों को जखीरा बरामद किया तो सिपाही से लेकर आला अफसर तक हैरान रह गए. इस मामले में अभी तक पकड़े गए आरोपियों से बरामद ये आधुनिक विदेशी हथियार केवल बानगी भर हैं. देश के इतिहास में शायद ये पहली बार है जब किसी एक शख़्स को मारने के लिए हथियारों का पूरा ज़ख़ीरा ही इकट्ठा कर लिया गया हो. हालांकि अभी भी हथियारों की ये बरामदगी अधूरी है. क्योंकि जिन 8 शूटरों ने मूसेवाला पर गोली चलाई, उनमें से चार से छह शूटरों का पकड़ा जाना अभी बाक़ी है.
यानी जब वो पकड़े जाएंगे, तब उनके हथियार भी इन हथियारों में शामिल होंगे. जिनमें एक-47 भी है. पर पहले इन हथियारों की बात करते हैं. पिस्टल गोली तो आप जानते ही हैं. पर इस जखीरे में हैंड ग्रेनेड भी मिले हैं. वो भी रशियन मेड. ग्रेनेड पर बाक़ायदा इसका मार्क और नंबर भी मौजूद है. ग्रेनेड के साथ पिन भी है. ज़ाहिर है ऐसे हथियारों का इस्तेमाल अमूमन देश के किसी भी हिस्से में कोई भी गैंगस्टर किसी को मारने के लिए नहीं करता है. लेकिन लॉरेंस गैंग किसी भी क़ीमत पर सिद्धू मूसेवाला को मारना चाहता था और इसीलिए उसने हर तरह के हथियारों का इंतज़ाम किया था.
इसे भी पढ़ें--- IPC Section 153: दंगा भड़काने के इरादे से उकसाया तो इस धारा के तहत होगी कार्रवाई
कातिलों का खौफनाक खुलासा एक अकेले शख़्स को मारने के लिए गोली बंदूक के अलावा इतने सारे हथगोलों की क्या ज़रूरत थी? इन हथगोलों की बरामदगी के बाद खुद पुलिस भी हैरान थी. लेकिन फिर जिन शूटरों के पास से और जिनकी निशानदेही पर ये हथियार और हथगोले मिले, जब उन्होंने पूरा सच बताया तो पुलिसवालों को उनके सवाल के जवाब मिल गए. शूटरों का ख़ुलासा अपने आप में बेहद ख़ौफनाक था.
घर में घुसकर मारने का हुक्म दरअसल मूसेवाला की रेकी करते-करते काफ़ी वक़्त निकल गया था. ये देरी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ को बर्दाश्त नहीं हो रही थी. लिहाज़ा शूटरों को सीधे हुक़्म दिया गया कि अगर बाहर हमला करने का मौक़ा ना मिले, बुलेटप्रूफ़ गाड़ी और गनर बीच में आ जाएं, तो सीधे सिद्धू के घर में घुस कर उसे मार डालो और बस इसी के लिए हथियारों का ये पूरा ज़ख़ीरा इकट्ठा किया गया था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



