
Indore: अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुल्डोजर, बेघर 12 परिवारों ने किया चक्का जाम
AajTak
मध्य प्रदेश में इंदौर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यहां पर निजी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले 12 परिवारों से 25 सौ वर्ग फीट जमीन को कब्जा मुक्त कराई गई. इस दौरान कुछ लोग विरोध करते हुए सड़क पर बैठ गए, जिसके बाद यातायात प्रभावित हुआ.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इंदौर के भंवरकुंआ क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी में प्रसाशन ने बुल्डोजर एक्शन करवाया है. इलाके की निजी जमीन पर पिछले 5 साल से रहने वाले 12 परिवारों को इंदौर नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने हटा दिया. कार्रवाई के दौरान नागरिकों ने जमकर विरोध किया. इस दौरान सड़क पर कई घंटों तक जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ.
एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी में निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, जिसमें निजी व्यक्ति की जमीन पर कुछ लोगों ने अनाधिकृत रूप से कब्जा कर लिया था. मामला तहसीलदार न्यायालय में दर्ज कराया गया और सभी पक्षों को सुनने के बाद कार्रवाई की गई और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए. उन्होंने आगे बताया कि बुधवार को नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया. वहां रहने वाले लोगों को कई बार यहां से हटने के लिए समझाया गया था लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया.
यह भी पढ़ें: UP Police Constable Exam: पेपर लीक करने वालों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग
चार साल से रहते थे लोग एसडीएम का कहना है कि जिन लोगों ने यहां अतिक्रमण किया था, उनका विरोध भी किया जा रहा था. अब उन्हें बलपूर्वक यहां से हटा दिया गया. यहां करीब 2500 वर्ग फीट का प्लॉट था, जिस पर 5 परिवारों ने कब्जा कर मकान बना लिया था. जानकारी के मुताबिक, यह परिवार 4 साल से यहां रहता था.
एसीपी देवेन्द्र धुर्वे ने बताया कि भंवरकुंआ की एप्पल हॉस्पिटल के सामने कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित थी, जिसमें राजस्व, पुलिस और नगर निगम कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंचे थे. इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने कार्रवाई का विरोध भी किया और जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को संभालने का काम किया. एसीपी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान चार थाने और पुलिस लाइन की करीब 70 से 75 पुलिस फोर्स मौजूद थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



