
Indian Railways: रेलवे ने बदला इन ट्रेनों का रूट, यात्रा शुरू करने से पहले देख लें लिस्ट
AajTak
Indian Railways: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के कटनी-बीना सेक्शन में तीसरी लाइन के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है. जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हो सकती है.
Indian Railways News: भारतीय रेलवे अपनी यात्रियों की हर तरह की सुविधाओं का ध्यान रखता है. यात्रा संबंधी समस्याओं को लेकर आप सोशल मीडिया से लेकर हेल्पलाइन नंबर तक पर रेलवे से आसानी से संपर्क कर अपनी दिक्कतों को दूर कर सकते हैं. बता दें कि रेलवे यात्रा संबंधी नियमों या ट्रेन के रूट में बदलावों में अपने यात्रियों को देता है.
रेलवे अपने यात्रियों को विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म्स, एसएमएस, मेल के माध्यम से ट्रेनों के रूट या उनके कैंसिल होने के बारे में जानकारी देता है. इसके अलावा रेलवे इन जानकारियों को अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इन जानकारियों को अपडेट करता रहता है.
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के कटनी-बीना सेक्शन में तीसरी लाइन के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है. जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हो सकती है.
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें >गाड़ी संख्या 11704 डॉ. अम्बेडकर नगर रीवा एक्सप्रेस, डॉ. अम्बेडकर नगर से 02 सितम्बर, 2022 को चलने वाली वाया संतहिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी चलेगी.
>गाड़ी संख्या 19490 गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस, गोरखपुर से 01 एवं 02 सितम्बर, 2022 को चलने वाली वाया कटनी-जबलपुर- इटारसी–भोपाल-संतहिरदाराम नगर चलेगी.
> गाड़ी संख्या 19489 अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस, अहमदाबाद से 02 एवं 03 सितम्बर, 2022 को चलने वाली वाया संतहिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी चलेगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










