
Indian Railways: यात्रीगण ध्यान दें! इस रूट पर पूर्व मध्य रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें लिस्ट
AajTak
Jabalpur Railway Division: जबलपुर मंडल में रेलवे ट्रैक पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य (Non Interlocking Work) शुरू होने वाला है. जिसके चलते इस रूट की कई ट्रेनों को अस्थाई रूप से रद्द कर दिया गया है. आइए देखते हैं किस दिन कौन सी ट्रेन रद्द या डायवर्ट रहेगी.
Jabalpur Railway Division: अगर आप आने वाले कुछ दिनों में जबलपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. दरअसल, आगामी दिनों में जबलपुर मंडल में रेलवे ट्रैक पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य (Non Interlocking Work) शुरू होने वाला है. जिसके चलते इस रूट की कई ट्रेनों को अस्थाई रूप से रद्द कर दिया गया है.
वहीं, कई ट्रेनों के रूट बदलने का फैसला किया गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जारी की है. इस संदर्भ में पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जबलपुर मंडल में सरई ग्राम और गजरा बहरा स्टेशनों के बीच नवनिर्मित दोहरीकृत रेलखंड पर परिचालन प्रारंभ करने हेतु नॉन इन्टरलॉकिंग कार्य किया जाना है. जिसकी वजह से पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत चलने वाली और पूर्व मध्य रेल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है.
रद्द की गई ट्रेनें (अपने प्रारंभिक स्टेशन से):-
> ट्रेन नंबर 22165 भोपाल-सिंगरौली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13 एवं 16 अप्रैल को रद्द रहेगी. > ट्रेन नंबर 22166 सिंगरौली-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14 एवं 19 अप्रैल को रद्द रहेगी. > ट्रेन नंबर 22167 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17 अप्रैल को रद्द रहेगी. > ट्रेन नंबर 22168 हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 18 अप्रैल को रद्द रहेगी.
परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेनें :
> अहमदाबाद से खुलने वाली 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस 13 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-गढ़वा रोड के रास्ते चलाई जायेगी. > कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित 16 अप्रैल को मार्ग गढ़वा रोड-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा के रास्ते चलाई जायेगी. > मदार जं. से खुलने वाली ट्रेन नंबर 19608 मदार जं.-कोलकाता एक्सप्रेस 18 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-गढ़वा रोड के रास्ते चलाई जायेगी. > कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता-मदार जं. एक्सप्रेस 14 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा के रास्ते चलाई जायेगी. > हावड़ा से खुलने वाली 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 18 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा के रास्ते चलाई जायेगी.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


