
Indian Railways: दिवाली-छठ पर रेलवे की सौगात, इन रूट्स पर चलेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें
AajTak
Festival Special Trains: दिवाली और छठ के मौके पर यात्रा करने वालों को परेशानी न हो, इसको लेकर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. बिहार के दरभंगा के लिए रेलवे ने 16 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जिसका शेड्यूल जारी किया जा चुका है. आइए जानते हैं किस रूट के यात्रियों को होगा लाभ.
Indian Railways, Special Trains: भारतीय रेलवे में हर रोज बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं. वहीं, त्योहारों के समय रेल में भीड़ और भी बढ़ जाती है. ऐसे में यात्रियों को परेशानी न हो और वो सुविधा से अपने घर पहुंच सकें, इसके लिए रेलवे त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेनें चलाता है. इसी कड़ी में रेलवे ने दिवाली और छठ के अवसर पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है.
बिहार में छठ को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. अपने घरों से दूर रह रहे लोग इस दौरान अपने घर जाते हैं. इसी को देखते हुए भारतीय रेल ने विभिन्न रूट्स से होते हुए दरभंगा के लिए 16 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों के साथ ही कोलकाता, जयनगर, लोकमान्य तिलक और धनबाद से खुलकर दरभंगा पहुंचेंगी.
दिल्ली से दरभंगा तक चलेंगी ये ट्रेनें
नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली पूजा स्पेशलः ट्रेन नंबर 04012/04011 17 अक्टूबर से 10 नवंबर तक सोमवार और गुरुवार को नई दिल्ली से दरभंगा के लिए चलाई जाएगी. वहीं, दरभंगा-नई दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन वापसी में 18 अक्टूबर से 11 नवंबर तक हर मंगलवार और शुक्रवार को दरभंगा से नई दिल्ली पहुंचेगी.
दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल: ट्रेन नंबर 04060/04059 20 और 26 अक्टूबर को दिल्ली से प्रस्थान कर अगले दिन दरभंगा पहुंचेगी. वहीं, दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल 21 और 27 अक्टूबर को दरभंगा से अगले दिन दिल्ली पहुंचेगी. ये ट्रेन समस्तीपुर, बरौनी जंक्शन, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और वाराणसी सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी.
दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल: ट्रेन नंबर 04032/04031 27 अक्टूबर को दिल्ली से प्रस्थान कर अगले दिन दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04031 दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल 28 अक्टूबर को दरभंगा से प्रस्थान कर अगले दिन दिल्ली पहुंचेगी. ये ट्रेन समस्तीपुर, बरौनी जंक्शन, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










