
Indian Railways: इस रूट की कई ट्रेनें रद्द, रेलवे ने इन ट्रेनों के मार्ग में किया परिवर्तन, देखें लिस्ट
AajTak
उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई-कानपुर सेंट्रल खंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है. जिसके कारण इस रूट से गुजरने वाली कई गाड़ियों को अस्थानी रद्द, मार्ग परिवर्तन और अनियंत्रित कर चलाया जाने का फैसला किया गया है.
Cancelled Trains List: ट्रेनों को समयबद्ध तरीके से चलाने के लिए भारतीय रेलवे लगातार आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर रहा है. साथ ही साथ रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का भी कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई-कानपुर सेंट्रल खंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है. जिसके कारण इस रूट से गुजरने वाली कई गाड़ियों का अस्थायी निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन और अनियंत्रित कर चलाया जाने का फैसला किया गया है.
अगर आप आने वाले कुछ दिनों में इस रूट की ट्रेनों में सफर करने वाले हैं. तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. हम यहां उन सभी ट्रेनों की सूची दे रहे हैं जो नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते प्रभावित रहेंगी.
यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त: > वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 से 21 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. > लखनऊ जं0 से 21 फरवरी,2023 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11110 लखनऊ जं0-वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस निरस्त रहेगी
इन ट्रेनों का होगा मार्ग परिवर्तन
> ग्वालियर से 15, 17, 18, 19 एवं 21 फरवरी,2023 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेण्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी.
> बरौनी से 11, 12, 13, 15, 16, 18, 19 एवं 20 फरवरी,2023 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-इटावा-भिंड-ग्वालियर के रास्ते चलाई जायेगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












