
Indian Railways: इस दिन रवाना होगी देश की पहली भारत गौरव ट्रेन, भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के होंगे दर्शन
AajTak
IRCTC द्वारा चलाई जाने वाली यह 'भारत गौरव ट्रेन' दिल्ली के सफदरजंग से 21 जून को रवाना होगी. यह यात्रा 18 दिनों तक चलेगी और इस यात्रा के दौरान पर्यटक भगवान श्रीराम से जुड़े हुए देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित धार्मिक स्थलों का भ्रमण और दर्शन करेंगे.
Indian Railways: IRCTC यूं तो हर आय वर्ग के पर्यटकों के लिए पर्यटक ट्रेन चलाता रहता है. ट्रेनों में स्लीपर क्लास के कोच भी लगाए जाते हैं, लेकिन आगामी 21 जून से आईआरसीटीसी पूरी तरह से वातानुकूलित डिब्बों वाली भारत गौरव ट्रेन का संचालन करने जा रहा है. IRCTC द्वारा चलाई जाने वाली यह भारत गौरव ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग से 21 जून को रवाना होगी. यह यात्रा 18 दिनों तक चलेगी और इस यात्रा के दौरान पर्यटक भगवान श्रीराम से जुड़े हुए देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित धार्मिक स्थलों का भ्रमण और दर्शन करेंगे.
यह भारत गौरव ट्रेन एक कॉरपोरेट बिजनेस सहयोगी के साथ मिलकर चलाई जाएगी जो पूरी यात्रा के दौरान पर्यटकों के लिए आन बोर्ड और आफ बोर्ड सेवाओं का इंतजाम करेगा. IRCTC की इस भारत गौरव ट्रेन में कुल 14 कोच होंगे. ट्रेन के इन डिब्बों को लखनऊ के आलमबाग वर्कशॉप में तैयार किया जा रहा है. इस दौरान ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं बहाल की जा रही हैं. डिब्बों के अंदर की साज सज्जा का विशेष ख्याल रखा गया है. साथ ही साथ आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित पैंट्री कार, सीसीटीवी कैमरे, अनाउंसमेंट सिस्टम आदि लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्रा के दौरान पर्यटकों को आरामदायक सफर का अनुभव प्राप्त हो सके.
भारत गौरव ट्रेन के डिब्बों की बाहरी दीवारों पर भी विशेष तौर से पेंटिंग की गई है, जिसमें देश के विभिन्न सांस्कृतिक पहलुओं को भी दर्शाया गया है, जिसमें भारत के प्राचीन स्मारक व्यंजन अलग-अलग राज्यों के परिधान त्यौहार योग और लोक कलाओं का वर्णन किया गया है. इसके साथ ही सारनाथ स्तूप, सांची स्तूप, महाबोधि मंदिर, मध्यकालीन जयपुर का हवा महल, कुंभलगढ़ का विशाल किला, हम्पी का विशाल रथ और ब्रिटिश कालीन इंडिया गेट शामिल है. यही नहीं मुगलकालीन स्मारक जैसे ताजमहल, हुमायूं का मकबरा, समकालीन ग्वालियर का किला और ओरछा के मंदिर की तस्वीरों के साथ-साथ लोटस टेंपल,स्टैचू ऑफ यूनिटी, दिल्ली वार मेमोरियल की तस्वीरें भी ट्रेन पर लगाई गई हैं.
यही नहीं, ट्रेन के दो डिब्बों पर योग और आयुर्वेद से संबंधित तस्वीरें भी लगाई गई हैं.साथ ही साथ भारत के अलग-अलग राज्यों के परिधानों को भी इस ट्रेन के टीम में शामिल किया गया है. पैंट्री कार पर देश के अलग-अलग क्षेत्रीय व्यंजनों को दिखाया गया है. बताते चलें कि 21 जून से शुरू होने वाली भारत गौरव ट्रेन की यात्रा रामायण सर्किट पर आधारित है और यह ट्रेन पर्यटकों को लेकर भगवान श्रीराम से जुड़े हुए अयोध्या, बक्सर, सीतामढ़ी, काशी, प्रयाग, श्रृंगेश्वर, चित्रकूट नासिक,हंपी, रामेश्वरम,कांचीपुरम और भद्राचलम सहित तमाम स्थलों तक जाएगी. यही नहीं यह ट्रेन नेपाल के जनकपुर भी जाएगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




