
Indian Railway: वंदे भारत, नमो भारत, अमृत भारत... भारतीय रेलवे की त्रिवेणी हैं ये तीन ट्रेनें, जानें खासियत
AajTak
Indian Railways Triveni: भारतीय रेलवे ने वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों की त्रिवेणी के साथ अपने नेटवर्क को आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. जल्द ही वंदे भारत का स्लीपर वर्जन भी लॉन्च होगा, जो लंबी दूरी की रात की यात्रा को आरामदायक बनाएगा.
भारतीय रेलवे तरक्की के नए कीर्तिमान स्थापित करने के साथ अपने नेटवर्क को आधुनिक बनाने की लगातार कोशिश कर रहा है. देश की नई गति और प्रगति के प्रतीक के रूप में वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इन तीनों ट्रेनों को रेलवे की त्रिवेणी कहा गया है. आइए जानते हैं इन ट्रेनों की खासियत.
82 वंदे भारत ट्रेनें होती हैं संचालित देश में अब 82 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, वंदे भारत एक चेयरकार ट्रेन है. साल 2019 में वंदे भारत के लॉन्च के बाद से ही यह ट्रेन अपनी स्पीड और कम्फर्ट के लिए चर्चा में रही है. अब इसका स्लीपर वर्जन यात्रियों के लिए लक्जरी और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन संगम लेकर आ रहा है. भारतीय रेलवे जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर वर्जन भी लॉन्च करने जा रहा है. अब तक केवल चेयर कार के रूप में उपलब्ध यह ट्रेन लंबी दूरी की रात की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनने वाली है. उम्मीद जताई जा रही है कि 2026 में वंदे भारत स्लीपर में सफर कर सकेंगे.
नमो भारत रैपिड रेल में क्या खास है? नमो भारत रैपिड रेल अन्य ट्रेनों की तुलना में कितनी अलग है इसका अंदाजा तो इसमें मिलने वाली खास सुविधाओं से लगाया जा सकता है. नमो भारत रैपिड रेल की कुछ प्रमुख विशेषताओं का जिक्र करें तो इसमें महिलाओं, बुज़ुर्गों और विकलांग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटें होने के अलावा खासतौर पर हर ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित एक कोच भी शामिल है. अन्य सुविधाओं की बात करें तो... - नमो भारत ट्रेनों में व्हीलचेयर-स्ट्रेचर के लिए खास स्पेस है. - यात्रियों की सहायता के लिए हर ट्रेन में एक अटेंडेंट उपलब्ध है. - इमरजेंसी की स्थिति में मदद के लिए कोच में दरवाज़ों पर पैनिक बटन है.
अमृत भारत ट्रेनों की विशेषताएं अमृत भारत ऐसी पहली ट्रेन है, जिसमें पहली बार नॉन-एसी कोच में फायर डिटेक्शन सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जो यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में क्रांतिकारी कदम है. इसके अलावा टॉकबैक यूनिट और गार्ड रूम में रिस्पॉन्स यूनिट सुरक्षा को और मजबूत बनाते हैं. यात्रा के दौरान आराम का विशेष ख्याल रखा गया है. ट्रेन में सेमी ऑटोमैटिक कपलर का उपयोग किया गया है, जिससे कोच जोड़ते या अलग करते समय झटका या शोर नहीं होता.
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अमृत भारत एक्सप्रेस के कोचों में कई आधुनिक फीचर जोड़े गए हैं. इसमें फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल होल्डर, बॉटल होल्डर, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, आरामदायक सीटें और बेहतर बर्थ सम्मिलित हैं. हर शौचालय में इलेक्ट्रो–न्यूमेटिक फ्लशिंग प्रणाली, ऑटोमैटिक सोप डिस्पेंसर और फायर सप्रेशन सिस्टम जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इस ट्रेन में दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं. साथ ही, हर यात्री के लिए फास्ट चार्जिंग पोर्ट और पेन्ट्री कार जैसी सुविधाएं यात्रा को और सुखद बनाती हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










