
Indian Railway: रेलवे के आदेश के बाद भी ट्रेनों में नहीं मिल रही है बेडरोल की सुविधा! जानिए वजह
AajTak
Railway Bedrolls Service: ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा को दोबारा शुरू किए जाने का आदेश जारी हुआ है तो इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. उसके बाद ही रेल यात्रियों के लिए ट्रेनों में यह सुविधा बहाल हो पाएगी.
Bedroll and Blanket in Trains: अगर आप ट्रेन के एसी क्लास में यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. हाल ही में भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने कोरोना काल से बंद चल रही ट्रेनों में मिलने वाली बेडरोल सुविधा (Bedroll Service) को तत्काल प्रभाव से बहाल करने का आदेश जारी किया था लेकिन ट्रेनों में यह सुविधा अभी नहीं रही है. लिहाजा ट्रेन में यात्रा के दौरान अगर आप अपने साथ खुद का बेडरोल यानी चादर, तकिया और कंबल लेकर नहीं चल रहे हैं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
ऐसे में सवाल है कि जब भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने कोरोना काल से बंद चल रही इस सुविधा को तत्काल प्रभाव से बहाल करने का आदेश जारी कर दिया है तो यात्रियों को यह सुविधा क्यों नहीं मिल रही है? आइए जानते हैं इसका कारण और कब तक शुरू हो पाएगी. दरअसल, कोरोना काल के दौरान संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए भारतीय रेल ने ट्रेन के एसी डिब्बों से न सिर्फ परदे हटा दिए थे बल्कि बेडरोल की सुविधा को भी बंद कर दिया था. ऐसे में उन यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी जो एसी क्लास में यात्रा करते थे. रेल यात्रियों की जरूरत को देखते हुए रेलवे ने डिस्पोजल बेडरोल की सुविधा शुरू की. जिसे यात्रा के दौरान पैसेंजर स्टेशन से खरीद सकते थे.
प्राइवेट कंपनियों का टेंडर खत्म! कोरोना की लहर सुस्त पड़ने के बाद भारतीय रेलवे ने एक तरफ जहां अपनी तमाम ट्रेनों को चलाना शुरू कर दिया वहीं, ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा बहाल करने का आदेश भी जारी कर दिया. लेकिन ट्रेनों में प्राइवेट फर्म के द्वारा बेडरोल उपलब्ध कराया जाता है. जिसके लिए टेंडर जारी होता है और ठेके दिए जाते हैं. कोविड के दौरान जब ट्रेनों में यह सुविधा बंद कर दी गई तो उसी के साथ टेंडर भी निरस्त हो गए और प्राइवेट फर्म्स ने काम करना बंद कर दिया. तकरीबन 2 साल से ज्यादा वक्त तक सुविधा बंद रही.
कब मिलेगी ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा? अब जब सुविधा को दोबारा शुरू किए जाने का आदेश जारी हुआ है तो इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. उसके बाद ही ट्रेनों में यह सुविधा बहाल हो पाएगी. इसलिए फिलहाल ट्रेन में सफर के दौरान अपना बेडरोल लेकर जाना ना भूलें नहीं तो यात्रा के दौरान आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
उधर, रेलवे की मानें तो इस सुविधा को बहाल करने के आदेश के साथ ही तमाम तरह की जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने की क़वायद भी शुरू हो गई है. यात्रियों को जल्द ही ट्रेन में सफर के दौरान बेडरोल की सुविधा मिलने लगेगी. इस संदर्भ में पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा को लेकर कृत संकल्पित है. यात्रियों को बेडरोल उपलब्ध कराने की दिशा में जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया चल रही है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










