
Indian Navy: हिंद महासागर में चीन की चुनौती और अरब सागर में हउती... समंदर में संग्राम के लिए तैयार भारतीय नौसेना
AajTak
भारतीय नौसेना न विद्रोहियों को बर्दाश्त करेगी. न ही चीन की हरकतों को. भारतीय नौसेना अदन की खाड़ी से लेकर हिंद महासागर क्षेत्र (Indian Ocean Region) हर तरफ मौजूद है. समंदर में किसी भी तरह के संग्राम में पूरी ताकत और मजबूती से भारतीय नौसेना अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी. PAK को पस्त करेगी. चीन को दूर रखेगी.
भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने MV Chem Pluto पर हमले के बाद अरब सागर में तीन जंगी जहाज तैनात कर दिए हैं. ये जहाज हैं INS Mormugao, INS Kochi और INS Kolkata. तीनों गाइडेड मिसाइल विध्वंसक हैं. इसके अलावा PI-8 विमान भी भेजा गया है. ताकि समंदर पर आसमान से निगरानी रखी जा सके.
बात सिर्फ अरब सागर, लाल सागर या अदन की खाड़ी की नहीं है. भारतीय नौसेना को 7516 किलोमीटर से ज्यादा के समुद्री तटीय इलाकों की निगरानी करनी होती है. अपनी तरफ आ रहे. अपने लिए आ रहे हैं. या अपनी तरफ से जा रहे कॉमर्शियल जहाजों को विद्रोहियों और दुश्मन देशों के हमले से बचाना होता है. या अपनी मजबूत मौजूदगी दिखा कर हमला रोकना होता है. जैसा अभी अरब सागर में किया जा रहा है.
दूसरी तरफ हिंद महासागर के पूर्वी हिस्से में भारतीय नौसेना के मिसाइल कॉर्वेट INS Kulish और एंफिबियस जंगी जहाज LCU 56 थाईलैंड की नौसेना के साथ युद्धाभ्यास के लिए पहुंच गई है. इसके अलावा बैंकॉक में हुए IONS यानी इंडियन ओशन नेवल सिंपोजियम के दौरान INS Kadmatt में नौसेना प्रमुख आर. हरि कुमार ने यात्रा की. यानी हिंद महासागर में चीन की तरफ से किसी तरह की हरकत न हो इसलिए भारत ने अपनी ताकतवर मौजूदगी जताई है.
अरब सागर में हउती विद्रोहियों को करारा जवाब देने पहले तो आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता को अदन की खाड़ी में तैनात किया गया था. लेकिन बाद में विशाखापट्टनम क्लास स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर आईएनएस मोरमुगाओ को भी वहां भेज दिया गया है.
जहाज पर हमला छोटे ड्रोन जैसा नहीं!

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



