
Indian Idol 13: न हुई शादी, न बच्चे, फिर क्यों 19 साल के इंडियन आइडल कंटेस्टेंट को जज बुलाते हैं 'पापा'?
AajTak
इंडियन आइडल 13 के कंटेस्टेंट शिवम सिंह की गायिकी ने फैंस और जजों को दीवाना बना दिया है. अभी तक शिवम की न तो शादी हुई है, न ही उनका कोई बच्चा है. तो फिर क्यों इंडियन आइडल के सेट पर उन्हें पापा शिवम कहा जाता है? शिवम को पापा कहने का कारण हैं उनके करीबी दोस्त.
इंडियन आइडल 13 में कमाल के सिंगर्स कंटेस्टेंट बनकर आए हैं. इन्हीं में से एक हैं शिवम सिंह. गुजरात के वडोदरा के रहने वाले शिवम सिंह ने पहले तो ऑडिशन राउंड में जजों को इंप्रेस किया. फिर थियेटर राउंड में भी अपनी उम्दा सिंगिंग से ऑडियंस को हैरान किया. पर शिवम के बारे में एक चीज है जो नेशनल टॉपिक बन गया है. सभी जानना चाहते हैं क्यों शिवम सिंह को जजेज और बाकी लोग पापा शिवम कहते हैं.
क्यों शिवम को कहते हैं पापा?
अगर आप ये सोच रहे हैं कि शिवम शादीशुदा होंगे या उनके बच्चे होंगे इसलिए उन्हें पापा शिवम कहा जाता है. तो अपनी गलतफहमी दूर कर लीजिए क्योंकि इंडियन आइडल का ये क्यूट कंटेस्टेंट एलिजिबल बैचलर है. अभी तक शिवम की न तो शादी हुई है, न ही उनका कोई बच्चा है. तो फिर क्यों इंडियन आइडल के सेट पर उन्हें पापा शिवम कहा जाता है. इसका जवाब ऑडिशन राउंड में हिमेश रेशमिया ने दिया था. शिवम की गायिकी सुनने के बाद हिमेश ने इंप्रेस होकर उन्हें सिंगिंग का पापा बताया था. शिवम को पापा कहने का दूसरा कारण है उनके करीबी दोस्त. जो प्यार से शिवम को पापा शिवम कहते हैं.
पापा शिवम को चाहिए मम्मी
इंडियन आइडल के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो भी सामने आया है. जिसमें शिवम कहते हैं कि सभी मुझे पापा बुला रहे हैं. लेकिन इस पापा को भी मम्मी की तलाश है. अपकमिंग एपिसोड में एक बार शिवम ने अपनी शानदार गायिकी का नजराना पेश किया. शिवम की सिंगिंग सुनकर म्यूजिक कंपोजर प्यारेलाल ने उनकी तारीफ की और अपने घर पर इंवाइट किया.
3 साल की उम्र से सिंगिंग कर रहे शिवम

धुरंधर 2 ने सिर्फ आदित्य धर के नाम का भौकाल ही नहीं बनाया, उन्हें इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर भी बना दिया है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे. लेकिन आदित्य अब उन्हें ओवरटेक करने जा रहे हैं. इस रास्ते पर वो पहले ही सिद्धार्थ आनंद और राजकुमार हिरानी से आगे निकल चुके हैं.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.











