
'धुरंधर 2' के कैंसिल हुए थे शो, खाली थियेटर देखकर टूटा दिल, एक्टर ने बताया हाल
AajTak
'धुरंधर 2' के रिलीज से पहले पेड-प्रीव्यू शोज रखे गए थे, जिसमें से अधिकतर अचानक कैंसिल किए गए. कई लोगों को निराश होकर जाना पड़ा था. अब एक्टर दानिश पंडोर कहते हैं कि उन्हें ये घटना देखकर काफी तकलीफ हुई थी.
आदित्य धर की 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है. फिल्म ने सात दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से भी ज्यादा कमा लिए हैं. ये बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार है, जब किसी फिल्म ने इतने कम समय में 1000 करोड़ का आंकड़ा छुआ है. ये पल पूरी स्टारकास्ट के लिए खास है. 'धुरंधर 2' कई सारे रिकॉर्ड्स बनाते हुए दिख रही है.
'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले ही एक दमदार रिकॉर्ड 18 मार्च को हुए अपने पेड-प्रीव्यू शोज के जरिए बना डाला था. फिल्म ने करीब 43 करोड़ रुपये जुटा लिए थे. कई लोगों के अंंदर फिल्म देखने का उत्साह था, मगर टेक्निकल खराबी के चलते कई शोज बीच में कैंसिल हो गए. इसपर काफी बवाल भी खड़ा हुआ था.
दानिश को हुआ था शो कैंसिल होने का दुख
फिल्म में उजैर बलोच का रोल निभाने वाले दानिश पंडोर ने 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शोज में आई दिक्कत पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि वो इस घटना से काफी दुखी हुए थे. साथ ही फिल्म को लेकर हो रही नेगेटिव पब्लिसिटी ने उनका दिल तोड़ा था. एबीपी को दिए एक इंटरव्यू में दानिश ने कहा, 'ये सब ऑडियंस के लिए ही है.'
'मुझे याद है गुरुवार को स्क्रीनिंग कैंसिल होने के बाद, फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई थी. मेरा दिल पूरी तरह टूट चुका था. मैं समझ नहीं पा रहा था कि क्या हो रहा है. मैं सिर्फ यही सोच रहा था कि इतनी अच्छी फिल्म है फिर भी क्यों ऐसा हो रहा है? ऊपर से इसके आसपास काफी नेगेटिव पब्लिसिटी भी हो रही थी.'
'धुरंधर 2' को मिल रही नफरत पर दानिश का जवाब

धुरंधर 2 ने सिर्फ आदित्य धर के नाम का भौकाल ही नहीं बनाया, उन्हें इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर भी बना दिया है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे. लेकिन आदित्य अब उन्हें ओवरटेक करने जा रहे हैं. इस रास्ते पर वो पहले ही सिद्धार्थ आनंद और राजकुमार हिरानी से आगे निकल चुके हैं.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.











