
असरानी के निधन के 6 महीने बाद आ रही आखिरी फिल्म! 'भूत बंगला' में हंसाने को तैयार
AajTak
दिग्गज कॉमेडियन असरानी भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी आखिरी फिल्म ‘भूत बंगला’ के जरिए वो एक बार फिर दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं. अक्षय स्टारर ये फिल्म उनकी आखिरी फिल्मों से एक है. अक्षय और प्रियदर्शन के साथ वो पहले भूल भुलैया, गरम मसाला और हेरा फेरी भी कर चुके हैं.
बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन गोवर्धन असरानी भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हों, लेकिन उनकी हंसी आज भी जिंदा है. और अब वो एक बार फिर पर्दे पर लौटने वाले हैं. अपने खास अंदाज में, लोगों को हंसाने के लिए.
20 अक्टूबर 2025 को 84 साल की उम्र में असरानी का निधन हो गया था. लेकिन एक्टिंग के लिए उनका जुनून आखिरी सांस तक कायम रहा. उम्र के इस पड़ाव पर भी वो लगातार फिल्मों में एक्टिव थे और दर्शकों का दिल जीत रहे थे.
‘भूत बंगला’ में दिखेगा कॉमिक अंदाज
प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी भूत बंगला असरानी की आखिरी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में वो एक बार फिर अपने फुल कॉमिक अवतार में नजर आने वाले हैं. अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का होगा- जहां भूतों के बीच असरानी का हास्य दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ एंटरटेन भी करेगा. यानी, भूतों से लड़ाई और हंसी का डबल डोज!
शोले का वो डायलॉग आज भी अमर
असरानी का नाम लेते ही फिल्म शोले का उनका आइकॉनिक किरदार याद आ जाता है- “हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं!” और इसी के साथ गूंजने वाली उनकी हंसी- हा..हा!

धुरंधर 2 ने सिर्फ आदित्य धर के नाम का भौकाल ही नहीं बनाया, उन्हें इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर भी बना दिया है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे. लेकिन आदित्य अब उन्हें ओवरटेक करने जा रहे हैं. इस रास्ते पर वो पहले ही सिद्धार्थ आनंद और राजकुमार हिरानी से आगे निकल चुके हैं.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.











