
Indian Idol: सबसे बड़े फिनाले में बाकी 3 दिन, ब्लॉकबस्टर शो का प्रोमो आउट, पूरी फिल्म का इंतजार
AajTak
सीजन 12 का ये फिनाले एपिसोड ब्लॉकबस्टर होने वाला है, जिसकी तैयारी हो चुकी है. शो को जबरदस्त टीआरपी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. अब बस सिर्फ 93 घंटे बचे हैं फिनाले शुरू होने को. फिनाले 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक चलेगा.
मोस्ट पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के सबसे बड़े ग्रैंड फिनाले में बस 4 दिन बचे हैं. 15 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले होगा, वो भी इतना आलीशान और भव्य कि टीवी की दुनिया में इससे पहले इतना बड़ा ग्रैंड फिनाले शायद ही देखा गया हो. 12 घंटे लंबे इस फिनाले एपिसोड में म्यूजिक और बॉलीवुड के नामी सितारे शिरकत कर शोभा बढ़ाएंगे.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












