
Indian Air Force Day: आज़ादी के बाद पहली बार भारतीय वायुसेना में नई शाखा, नाम है वेपंस सिस्टम ब्रांच
AajTak
आज़ादी के बाद पहली बार भारतीय वायुसेना में एक नए ब्रांच की घोषणा की गई है. इसका नाम है वेपंस सिस्टम ब्रांच (Weapons System Branch). IAF की 90वीं वर्षगांठ पर एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने चंडीगढ़ में यह घोषणा की. जानिए इस ब्रांच में क्या होगा?
भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की 90वीं वर्षगांठ पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार एयरफोर्स में नई ऑपरेशनल ब्रांच बनाई जा रही है. इसका नाम वेपंस सिस्टम ब्रांच (Weapons System Branch) है. इसमें चार प्रमुख विशेष शाखाएं होंगी. पहली सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट और ट्विन और मल्टी क्रू एयरक्राफ्ट के वेपन सिस्टम ऑपरेटर्स.
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि इस ऑपरेशनल ब्रांच के बनने से वायुसेना के खर्च में 3400 करोड़ रुपये की बचत होगी. कॉम्बैट ताकत के इंटीग्रेटेड और ज्वाइंट एप्लीकेशन पर उन्होंने बोला कि जब कई डोमेन होते हैं, तब उन्हें बेहतरीन तरीके से नियंत्रित करने के लिए ऐसा कमांड स्ट्रक्चर चाहिए जो ज्यादा लचीला, तेज और सामंजस्य बिठाने वाला है. ताकि ज्वाइंट फोर्सेस बेहतर तरीके से काम कर सकें.
ये भी पढ़ेंः जब PAK ने उड़ाए भारत के 9 एयरबेस, 24 घंटे में IAF ने दुश्मन को दिया मुंहतोड़ जवाब...
एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि कोई भी एक सेना यानी थल, वायु या नौसेना अकेले जंग नहीं जीत सकती. जंग जीती जाती है तीनों सेनाओं के संयुक्त हमले और सामंजस्य से. इस साल वायुसेना की वर्षगांठ की थीम IAF: Transforming for the Future. यह थीम इसलिए ताकि हम नए जमाने के वॉरफेयर के अनुसार खुद को बदल सकें. इसलिए यह नया ब्रांच जरूरी है. हमें अब ऐसे वायुवीर तैयार करने होंगे जो भविष्य की ओर देखते हों. भविष्य में के हिसाब से खुद को ढाल सकें. मैं सभी वायुवीरों से अपील करता हूं कि वो आगे आएं और वायुसेना को अत्याधुनिक और ताकतवर बनाने में अपनी क्रिएटिविटी, इनोवेशन से आगे लेकर जाएं.
On Air Force Day, my greetings to the courageous air warriors and their families. In line with the motto of नभः स्पृशं दीप्तम्, the Indian Air Force has shown exceptional dexterity for decades. They have secured the nation and also shown remarkable human spirit during disasters. pic.twitter.com/6g9twDJAGx
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि अग्निपथ स्कीम के तहत दिसंबर 3000 अग्निवीर वायु की ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी. हमने अपनी ऑपरेशनल ट्रेनिंग प्रक्रिया में बदलाव किया है. ताकि हर अग्निवीर को सही स्किल सीखने का मौका मिले. भविष्य में वायु अग्निवीरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी. महिला अग्निवीरों को भी शामिल किया जाएगा. लेकिन अगले साल से. अग्निवीरों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए जा रहे हैं. हम सबके लिए अग्निवीरों की भर्ती एक चुनौती थी लेकिन यह आसान हो चुका है. यह युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है कि वो देश की सेवा कर सकें.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



