
India vs South Africa Match: भारत-साउथ अफ्रीका मैच में बारिश बनेगी दुश्मन? जानिए गुवाहाटी के मौसम का हाल
AajTak
दो हफ्ते बाद होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले होने वाली यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में पहला मैच जीतकर भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बनाई है. अब सीरीज का दूसरा मैच कल (2 अक्टूबर) गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा...
India vs South Africa Match: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. दूसरा मैच कल (2 अक्टूबर) गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. मैच में टॉस 6.30 बजे होगा.
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले होने वाली यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है. हाल ही में टीम इंडिया ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 2-1 से हराया है. अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में पहला मैच भी आसानी से जीतकर 1-0 की बढ़त बनाई है.
अब सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी में होना है. यदि भारतीय टीम यह मैच भी जीतती है, तो सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लेगी. मगर यह फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. वह ये है कि गुवाहाटी का मौसम ठीक नहीं लग रहा है. मैच में बारिश दुश्मन बन सकती है.
बारिश के कारण टॉस में देरी हो सकती है
Accuweather के मुताबिक, गुवाहाटी में दिन के समय करीब 6 प्रतिशत, जबकि शाम के बाद 40 प्रतिशत बारिश का अनुमान है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बूंदाबांदी की आशंका है. यानी मैच शुरू होता है, तो बीच-बीच में हल्की बारिश के कारण रोकना पड़ सकता है.
फैन्स के लिए एक बुरी खबर यह है कि शाम 7 बजे के बाद बारिश की संभावना 40 प्रतिशत तक है. ऐसे में यह मैच बारिश के कारण बाधित हो सकता है. Accuweather के मुताबिक शाम 7 बजे बारिश होने की भी संभावना है. ऐसे में टॉस में देरी हो सकती है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












