
India vs Namibia T20 WC: T20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा मुकाबला नामीबिया से, कब होगी टक्कर और कहां देखें लाइव
ABP News
T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलेगा. पहले मैच की जीत के बाद भारत ग्रुप A में टॉप पर है और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक और जीत के इरादे से उतरेगा.
India vs Namibia T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलने जा रही है. पहला मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम अब गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया से भिड़ेगी. यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा और फैंस की नजरें एक बार फिर भारत की प्लेइंग इलेवन और बल्लेबाजी प्रदर्शन पर टिकी होंगी.
पहले मैच से सबक लेकर उतरेगी टीम इंडिया
भारत ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन यह जीत आसान नहीं रही. एक समय भारतीय टीम के बड़े बल्लेबाज लगातार आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे और स्कोर दबाव में आ गया था. ऐसे मुश्किल हालात में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. अब उम्मीद है कि नामीबिया के खिलाफ टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बेहतर तालमेल के साथ मैदान में उतरेंगे.
नामीबिया पर भारी रहा है भारत













