
India vs Bangladesh 1st Test: अक्षर की फिरकी, पुजारा का दम... भारत ने बांग्लादेश को ऐसे दी मात
AajTak
टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव टेस्ट मैच में 188 रनों से धमाकेदार जीत हासिल की है. भारतीय टीम की जीत में चेतेश्वर पुजारा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की अहम भूमिका रही. टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला 22 दिसंबर से ढाका में खेला जाएगा.
भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए बांग्लादेश को चटगांव टेस्ट मैच में 188 रनों से हरा दिया है. 513 रनों के टारगेट का पीछा हए बांग्लादेश की टीम खेल के आखिरी दिन (18 दिसंबर) 324 रनों पर सिमट गई है. इस जीत के साथ ही उसने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ली है. सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला 22 दिसंबर से ढाका में खेला जाएगा.
चेतेश्वर पुजारा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल इस शानदार जीत के हीरो रहे. पुजारा ने पहली पारी में 90 और दूसरी पारी में नाबाद 102 रन बनाए थे. यानी कि इस मुकाबले में उन्होंने कुल 192 रन बनाए. दोनों पारियों को मिलाकर कुलदीप यादव ने आठ और अक्षर पटेल ने पांच विकेट लिए. इसके अलावा शुभमन गिल ने भी भी दूसरी इनिंग्स में शतक जड़कर बांग्लादेश को बैकफुट पर ढकेलने का काम किया.
.@akshar2026 led India's bowling lineup and bagged 3️⃣ crucial wickets to get the #MenInBlue back in the game 💪 📹| Here is Bapu's spell of 3️⃣/ 5️⃣0️⃣ from Day 4️⃣ of the first Test 🏏#AxarPatel #BANvIND #SonySportsNetwork pic.twitter.com/mwAb4suCDZ
पहली पारी में भारत ने बनाए 404 रन
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम की पहली पारी में शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और उसने 48 रनों पर तीन विकेट खो दिए थे. ऐसे में चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर ने पांचवें विकेट के लिए 149 रनों की साझेदारी करप पारी को संभाला था. चेतेश्वर पुजारा ने 90 और श्रेयस अय्यर ने 86 रनों की पारी खेली थी.
इसके बाद आर. अश्विन और कुलदीप यादव ने आठवें विकेट के लिए कि 87 रनों की पार्टनरशिप करके भारत को 404 रनों के स्कोर तक ले जाने में मदद की. आर. अश्विन ने 58 और ऋषभ पंत ने 46 रनों की पारी खेली. वहीं कुलदीप यादव के बल्ले से 40 रन निकले थे. बांग्लादेश की ओर से ताइजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने चार-चार विकेट चटकाए.ॉ

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







