
India Today Health Conclave: 'पीपीपी मोड से बदल सकती है हेल्थ सेक्टर की तस्वीर', डॉ. गुलेरिया और बाली ने गिनाए उदाहरण
AajTak
इंडिया टुडे हेल्थ कॉन्क्लेव में 'पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप इन हेल्थकेयर' पर आयोजित सत्र में एम्स के पूर्व निदेशक और मेदांता मेडिकल एजुकेशन के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया तथा नारायाणा ग्रुप के नवनीत बाली ने हिस्सा लिया और बताया कि कैसे पीपीपी के जरिए स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार लाया जा सकता है.
इंडिया टुडे हेल्थ कॉन्क्लेव में आयोजित एक अहम सत्र 'पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप इन हेल्थकेयर' में एम्स के पूर्व निदेशक और मेदांता मेडिकल एजुकेशन के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया और नारायणा ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एंड ग्रुप हेड नवनीत बाली ने हिस्सा लिया. दोनों ही दिग्गजों ने बताया कि कैसे पीपीपी मोड से स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार आ सकता है और इसे बेहतर किया जा सकता है.
डॉ. गुलेरिया ने दिया कोविड के दौर का उदाहरण डॉ. गुलेरिया ने कहा, 'कोविड का समय बहुत टफ समय था, विशेषकर हेल्थ प्रोफेशनल्स के लिए. लेकिन पब्लिक पार्टनरशिप के प्वॉइंट ऑफ व्यू से हमने कई चीजें सीखीं. अगर रिसर्च प्वॉइंट ऑफ व्यू से देखें तो कोविड 19 से पहले हम अपनी वैक्सीन Research नहीं करते थे, बनाते नहीं थे सिर्फ मैन्युफैक्चरर करते थे और उसमें रिसर्च नहीं होती थी. कोविड के दौरान हमने देखा कि हम रिसर्च के क्षेत्र में एक वैक्सीन हब बन सकते हैं.'
उन्होंने कहा, 'आपने देखा होगा होगा कि वायरस मिला उस पर Research हुई फिर विभिन्न प्रकार की वैक्सीन बनीं. एक तो Research प्वॉइंट ऑफ व्यू और मेकिंग इंडिया सेल्फ सफीशिएंट, चाहे वो टेस्टिंग हो या वैक्सीनेशन पब्लिक पार्टनरशिप ने एक अहम भूमिका अदा की. दूसरा आपने देखा होगा जो कोविन ऐप वो बहुत कारगार साबित हुआ, यहां तक कि विदेशों से भी बेहतर है. हमने उससे भी बहुत कुछ सीखी. तीसरी चीज हमने देखा कि हम कैसे टेली कंसल्टेशन से कैसे मरीजों को देख सकते हैं. कोविड के दौरान लोगों और सरकार के सहयोग से कई जगहों पर होम आइशोलेशन सफल रहा है. कोविड का दौर कई मामलों में अहम भी रहा. '
नवनीत बाली ने बताई समस्या की जड़
इसी सत्र में शिरकत करते हुए नारायणा गुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एंड ग्रुप हेड नवनीत बाली ने कहा, '140 करोड़ की जनता, उसमें से 80 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्हें कोई इंश्योरेंस कवर नहीं करता है, या कोई सीजीएचएस या ईएसआई कवर नहीं करता है.एक भारतीय जब अस्पताल जाता है तो वह अपनी जेब से 50 से 60 फीसदी पे करता है जबकि विश्व का औसत तकरीबन 18 फीसदी है. ये हमारी समस्या है.'
नवनीत बाली ने कुछ आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, 'आज की डेट में भारत में 7 लाख बेड हैं और नीति आयोग के मुताबिक, 30 फीसदी और बेड चाहिए यानि 10 लाख बेड. इमेजिन कीजिए कि 10 लाख बेड हमारे पास हैं और उनमें से आधे लोग यानि पांच लाख लोग ऐसे हैं जो अपनी जेब से पैसा खर्च करते हैं हैं यानि कोई पैनल उस पर पैसे खर्च नहीं करता है और एक एवरेज रेवन्यू होता है, उसको कहते हैं कि हर दिन का 25 हजार रुपया ले लेते हैं. इसका मतलब हर एक भारतीय अपनी जेब से 120 करोड़ रुपये हर दिन खर्च करता है, यही हमारी समस्या है.'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



