
India Today Conclave 2024: केजरीवाल पर शाह का वार, 'शरणार्थियों को अपमानित कर रहे, रोहिंग्या पर क्यों चुप हैं'
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में CAA के मुद्दे पर अपनी बात रखी. उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान को भी आड़े हाथ लिया, जिसमें उन्होंने शरणार्थियों को जेबकतरा बताया था. साथ ही उनकी वजह से चोरी की घटनाओं में इजाफा होने की बात कही थी. जानिए अमित शाह ने क्या-क्या कहा…
Amit Shah on India Today Conclave 2024: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CAA को लेकर अपनी बात रखी. इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला. दरअसल, जब उनसे सवाल किया गया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने हाल ही में पीसी की थी. उनका कहना है कि अगर आप सिटीजन एमेंडमेंट एक्ट यानी CAA लेकर आ गए, तो जेबकतरे, चोरी ये सब बढ़ जाएगा.
इस पर गृहमंत्री अमित शान ने कहा कि केजरीवाल बगैर पढ़े बोलने के लिए माहिर व्यक्ति हैं. उन्होंने यह कानून ही नहीं पढ़ा है. हमने कानून में लिखा है कि 31 दिसंबर 2014 तक जो शरणार्थी भारत आए हैं, उनके लिए यह कानून है. जो 31 दिसंबर 2014 में यहां आ गए, वो तो ऑलरेडी यहां है. इन शरणार्थियों को जेबकतरे, रेपिस्ट कहना ठीक नहीं है.
यह भी पढ़ें- India Today Conclave 2024: शाह ने समझाए एक देश-एक चुनाव के फायदे, बताया-क्यों इसे लाना चाहती है मोदी सरकार
घुसपैठिया और शरणार्थी का समझाया अंतर
केजरीवाल को इतना ही कहता हूं कि बांग्लादेश से इतने रोहिंग्या घुसपैठिए आए हैं, उनके लिए एक शब्द बोले होते, तो लिब्ररल दिखते. घुसपैठिए और शरणार्थियों में बड़ा अंतर है. जो यहां घुसकर आता है, गैर-कानूनी तरीके से आता है, वो घुसपैठिया होता है. देश इसके स्वीकार नहीं कर सकता है. जो शरण में आता है, धार्मिक प्रताणना के कारण आता है, अपने परिवार की बच्चियों की आबरू की रक्षा के लिए आता है, अपने धर्म की रक्षा के लिए आता है, इसकी घुसपैठिया के साथ कभी भी तुलना नहीं कर सकते.
संसद में पारित कानून है, यह पत्थर की लकीर है

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



