
India's Got Talent: कंटेस्टेंट्स के पैरों पर जैकी श्रॉफ ने रख दिया सिर, आखिर ऐसा क्या हुआ?
AajTak
India's Got Talent: उनकी परफॉर्मेंस के बाद जैकी श्रॉफ खुद को स्टेज पर जाने से रोक नहीं पाए. वे स्टेज के पास जाकर कंटेस्टेंट्स के आगे सिर झुकाकर उनकी दाद देते हैं. फिर वे उनके बीच जाकर कहते हैं 'एक नंबर, एक नंबर..'.
India's Got Talent के नौवें सीजन में एक से बढ़कर एक दमदार कंटेस्टेंट्स ने अपने हुनर को पेश किया है. शो के जैकी श्रॉफ स्पेशल एपिसोड में कई बेहतरीन कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया, लेकिन एक ग्रुप ऐसा था जिससे जैकी इतना इंप्रेस हुए कि उनके आगे वे नतमस्तक हो गए. जज पैनल में शामिल बादशाह ने कंटेस्टेंट्स के एक्ट की खूब सराहना की है.

धुरंधर 2 ने सिर्फ आदित्य धर के नाम का भौकाल ही नहीं बनाया, उन्हें इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर भी बना दिया है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे. लेकिन आदित्य अब उन्हें ओवरटेक करने जा रहे हैं. इस रास्ते पर वो पहले ही सिद्धार्थ आनंद और राजकुमार हिरानी से आगे निकल चुके हैं.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.











