
India Russia Relations: भारत का रूस क्यों सबसे ट्रस्टेड साथी है, क्यों PM मोदी के दौरे से पश्चिमी देशों को जलन हो रही? 15 Facts में समझें
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय ( 8 से 9 जुलाई) यात्रा पर रूस रवाना हो रहे हैं. पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर मॉस्को जा रहे हैं. दोनों नेता 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे. इस दौरान द्विपक्षीय हितों पर बात होगी. रूस के बाद प्रधानमंत्री 10 जुलाई को ऑस्ट्रिया भी जाएंगे. फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद पीएम मोदी की यह पहली रूस यात्रा है. भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक संतुलित और तटस्थ स्टैंड अपनाया है.
India Russia Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूस के लिए रवाना हो रहे हैं. वे दो दिन तक मॉस्को में रहेंगे. भारत-रूस के बीच 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को न्योता भेजा था. फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली रूस यात्रा है. रूस ने पीएम मोदी के इस दौरे को बेहद अहम बताया है. हालांकि, पीएम मोदी के रूस दौरे से पश्चिमी देशों में जलन देखने को मिल रही है. क्रेमिलन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) ने इस बात का दावा किया है.
रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने कहा, पीएम मोदी की आगामी यात्रा पर पश्चिमी देश बहुत ही बारीकी और ईर्ष्या से नजर बनाए हुए हैं. उनकी निगरानी का मतलब है कि वे इसे बहुत महत्व देते हैं और वे गलत नहीं हैं, इसमें बहुत महत्व देने वाली बात है. युद्ध के संबंध में भी पीएम मोदी मुखर रहे हैं और वे यूक्रेनी राष्ट्रपति से कई बार फोन पर बातचीत कर चुके हैं. भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले इस युद्ध को समाप्त करने की अपील कर चुका है. पीएम मोदी और पुतिन की दो साल बाद मुलाकात होगी. इससे पहले सितंबर 2022 में उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय वार्ता की थी.
यह पहली बार नहीं है, जब पश्चिमी देशों को भारत और रूस के बीच रिश्तों से जलन हो रही है. 1950-1960 के दशक से पश्चिमी देशों में भारत-रूस के रिश्तों पर ईर्ष्या देखने को मिली है. हालांकि, भारत पश्चिम के दबाव को लगातार खारिज करता आ रहा है और अपनी स्वतंत्र विदेश नीति के साथ आगे बढ़ रहा है. जानकारों का कहना है कि भारत का यह रुख नया नहीं है, भले कहने का अंदाज आक्रामक हुआ है. यही वजह है कि यूक्रेन संकट में भी भारत और रूस की साझेदारी पर अब तक कोई आंच नहीं आई है. दो साल पहले जब पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात हुई तब दोनों नेताओं ने कहा था, 'रूस और भारत की दोस्ती अटूट है.' भारत और रूस को हर संकट पर साथ खड़े देखा जा सकता है. भारत की तटस्थ विदेश नीति हर किसी को आकर्षित कर रही है.
1. मोदी के रूस दौरे से पश्चिमी देशों को क्यों जलन हो रही?
1960 के दशक में सोवियत संघ की नेता निकिता ख्रुश्चेव और अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के बीच जारी कोल्ड वॉर के दौर में पंडित नेहरू ने निर्गुट आंदोलन खड़ा करके तीसरे विश्व की कल्पना को साकार किया था, उसके बाद से भारत ने वर्ल्ड पावर बैलेंस हमेशा अपने हिसाब से बनाए रखा है लेकिन जब भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को जरूरत पड़ी है तो रूस एक भरोसेमंद साथी के रूप में खड़ा दिखा है. यूएन के मंच पर अपने वीटो पावर के साथ भी रूस ने भारत का साथ दिया है. यही कारण है कि इस दोस्ती पर अमेरिकी समेत पश्चिम देशों को हमेशा जलन हुई है. 1955 में निकिता ख्रुश्चेव ने कश्मीर पर भारतीय संप्रभुता के लिए समर्थन की घोषणा करते हुए कहा था, हम इतने करीब हैं कि अगर आप कभी हमें पहाड़ की चोटियों से बुलाएंगे तो हम आपके पक्ष में खड़े होंगे. तब से मॉस्को कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप के खिलाफ एक ढाल बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: PM Modi Russia Visit: पुतिन के साथ डिनर, रक्षा सहयोग पर बात, इंडियन डायस्पोरा को संबोधन... आज से रूस दौरे पर रवाना हो रहे पीएम मोदी का ये है पूरा शेड्यूल

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



