'INDIA' में कितने पीएम चेहरे? किसी ने राहुल गांधी तो किसी ने आगे किया नीतीश कुमार का नाम
AajTak
विपक्ष के सामने अब भी कई चुनौतियां हैं. इस बीच अब राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर INDIA गठबंधन में कितने पीएम चेहरे हैं. कारण, कोई राहुल गांधी को इस पद के लिए आगे कर रहा है तो कोई बिहार सीएम नीतीश कुमार को विपक्ष के प्रधानमंत्री चेहरे का उम्मीदवार बता रहा है.
मोदी सरकार का विजयरथ रोकने के लिए विपक्षी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं. INDIA गठबंधन कर विपक्षी पार्टियां NDA को टक्कर देने का प्लान तैयार कर रही हैं. लेकिन विपक्ष के सामने अब भी कई चुनौतियां हैं. कभी आपसी खटास बाहर आ जाती है तो कभी पीएम के उम्मीदवारों को लेकर अलग-अलग बयान आते हैं. यही कारण है कि राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर INDIA गठबंधन में कितने पीएम चेहरे हैं. कारण, कोई राहुल गांधी को इस पद के लिए आगे कर रहा है तो कोई बिहार सीएम नीतीश कुमार को विपक्ष के प्रधानमंत्री चेहरे का उम्मीदवार बता रहा है.
ताजा बयान बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार का सामने आया है, जिन्होंने शनिवार को कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनें. हालांकि, नीतीश कुमार खुद पीएम पद के उम्मीदवार या गठबंधन संयोजक बनने की इच्छा नहीं रखते हैं.
बिहार के मंत्री का ये बयान इस महीने के अंत में मुंबई में होने वाली तीसरी बैठक से कुछ दिन पहले आया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है. यह पूछे जाने पर कि क्या नीतीश कुमार को गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया जाएगा. इस पर उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार प्रधान मंत्री पद के लिए योग्य उम्मीदवार हैं. बिहार, उत्तर प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों के लोग मांग कर रहे हैं कि नीतीश कुमार को भारतीय गठबंधन का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए."
धनंजय सिंह भी नीतीश कुमार को लेकर दे चुके बयान
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार खुद न तो गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने की इच्छा रखते हैं और न ही इसके संयोजक बनने की। मंत्री ने कहा, "उनकी एकमात्र इच्छा एनडीए को हराना है. इससे पहले, जेडीयू के वरिष्ठ नेता धनंजय सिंह ने भी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता की वकालत करते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि नीतीश कुमार राज्य के फूलपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ें.
विपक्षी गठबंधन से प्रधानमंत्री पद का चेहरा होना चाहिए: बघेल

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




