
INDIA गुट से खफा नीतीश कुमार ने उठाया नया कदम, फिर पलटी मारेंगे या सिर्फ प्रेशर पॉलिटिक्स है?
AajTak
यह कहना बहुत मुश्किल है कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन छोड़ने जा रहे हैं. इसलिए इस बारे में चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है. हां यह जरूर हो सकता है कि गठबंधन में अपने गिरते महत्व को फिर से स्थापित करने के लिए वो प्रेशर गेम खेल रहे हों. आइये देखते हैं कि नीतीश कुमार को लेकर चल रही अटकलों में क्या-क्या संभावनाएं बन रही हैं.
नीतीश कुमार राजनीति के बहुत मंझे हुए खिलाड़ी है. जो लोग उनको व्यक्तिगत रूप से जानते हैं या जो लोग उनके राजनीतिक जीवन को पहलुओं को ठीक से समझते हैं उन्हें पता है कि उनके किसी भी राजनीतिक कदम का फैसला लगाना बहुत मुश्किल है. इंडिया गठबंधन की मंगलवार को हुई चौथी बैठक के एक दिन बाद ही जेडीयू की ओर से दिल्ली में 29 दिसंबर को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाने की घोषणा कई तरह के अटकलों को जन्म दे रही है. तो क्या नीतीश कुमार फिर कोई चौंकाने वाला फैसला करने जा रहे हैं? जिस तरह कल इंडिया गठबंधन की बैठक में उन्होंने अपना तेवर दिखाया है उससे तो यही लगता है कि वे कुछ बड़ा फैसला करने जा रहे हैं.
कहा जाता है कि राजनीति संभावनाओं का खेल है. पर जब संभावनाएं ही शून्य हों तो क्या किया जा सकता है. बात यह है कि नीतीश कुमार के तेवरों से तो लगता है कि वो बहुत बड़ा फैसला ले सकते हैं. जैसे कि वो इंडिया गठबंधन छोड़ने का भी फैसला भी ले सकते हैं. पर दुर्भाग्य से उनके सामने संभावनाओं के नाम पर अभी कुछ भी नहीं दिख रहा है. इसलिए यह कहना बहुत मुश्किल है कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन छोड़ने जा रहे हैं. हां यह जरूर हो सकता है कि गठबंधन में अपने गिरते महत्व को फिर से उठाने के लिए वो प्रेशर गेम खेल रहे हैं.आइये देखते हैं कि नीतीश कुमार को लेकर चल रही अटकलों में किसकी संभावनाएं बन रही हैं.
क्या कांग्रेस को सबक सिखाना चाहते हैं नीतीश
इंडिया के अगुवा नीतीश ही रहे हैं पर कांग्रेस ने उनको किनारे लगा दिया है. ये सभी जानते हैं कि विपक्ष को एकजुट कर एक मंच पर लाने का काम उन्होंने ही किया. सभी दलों के लोगों से पहले अलग-अलग मुलाकात की फिर उन्हें पटना बुलाकर एक गठबंधन का शक्ल दिया. बाद के दिनों में ही इस एकजुट हुए विपक्ष को ही I.N.D.I.A.नाम दिया गया. शुरू शुरू में जब तक नीतीश के पास आभासी रूप में नेतृत्व था तब तक गठबंधन दिन प्रति दिन मजबूत हो रहा था. एक समय से तो ऐसा आ गया कि केंद्र में सत्तासीन एनडीए सरकार भी इंडिया गठबंधन की लोकप्रियता से भयभीत हो गई दिख रही थी.
पीएम मोदी और बीजेपी नेताओं का लगातार इंडिया शब्द पर किया जा रहा हमला उस डर का ही प्रतीक था.पर कांग्रेस ने जिस तरह पूरे गठबंधन पर कब्जा कर लिया उससे नीतीश कुमार जैसे महत्वाकांक्षी शख्सियत को जरूर धक्का लगा. हालांकि नीतीश कुमार ने कभी कांग्रेस के खिलाफ कोई बयानबाजी नहीं की पर इतना तय था कि वे जरूर था कि कांग्रेस से नाराज थे.5 राज्यों की विधानसभा चुनावों के दौरान उनका एक बयान भी आया था कि कांग्रेस चुनावों में व्यस्त है और इंडिया गठबंधन के जरूरी फैसलों को महत्व नहीं दे रही है.
नीतीश कुमार की बात तो सही थी कि कांग्रेस जानभूझकर इंडिया गठबंधन से जुड़े फैसलों में देरी कर रही थी. कांग्रेस चाहती थी कि राज्यों के चुनावों में अगर परिणाम अच्छे रहे तो वो इंडिया गठबंधन के साथियों से और बढ़िया बार्गेनिंग कर सकेगी. पर ऐसा हो न सका. अब कांग्रेस फिर इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के लिए मचल रही है. और नीतीश कुमार जानते हैं कि अगर कांग्रेस को कंट्रोल करना है तो कुछ अलग करना होगा. यही कारण है कि नीतीश कुमार ने यह फैला दिया है कि 29 दिसंबर को जेडीयू कोई बड़ा फैसला ले सकती है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



