
IND vs WI, T20: टीम इंडिया ने लगाई जीत की सेंचुरी, PAK के रिकॉर्ड की बराबरी
AajTak
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को कोलकाता में हुए दूसरे टी-20 में हराकर एक नया मुकाम हासिल किया है. टीम इंडिया टी-20 फॉर्मेट में 100 मुकाबले जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है.
कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 रनों से करीबी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टी-20 फॉर्मेट में अपना जीत का शतक भी पूरा कर लिया है. भारतीय टीम 100 इंटरनेशनल टी-20 मुकाबले जीतने वाली दूसरी टीम बनी है. इससे पहले पाकिस्तान ने 100 इंटरनेशनल टी-20 मुकाबले जीतने वाली पहली टीम बनी थी. भारतीय टीम ने इस जीत के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी कब्जा कर लिया है. A special 💯 for #TeamIndia in T20Is 💥💥 pic.twitter.com/czrBSeRpR4

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












