
Ind Vs Wi, ODI Series: कैप्टन रोहित शर्मा का नया मिशन शुरू, पंत-सूर्या के साथ पहुंचे अहमदाबाद
AajTak
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शुरू हो रही घरेलू सीरीज़ से एक नया अध्याय लिखा जाएगा. रोहित शर्मा अब व्हाइट बॉल फॉर्मेट में फुल टाइम कप्तान बन गए हैं और अब मिशन वर्ल्डकप की ज़िम्मेदारी उनके कंधों पर है.
Ind Vs Wi, ODI Series: भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू सीजन की शुरुआत होने वाली है. 6 फरवरी को टीम इंडिया को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलना है. टीम इंडिया के लिए ये एक नई शुरुआत है, क्योंकि रोहित शर्मा के फुलटाइम कप्तान बनने के बाद ये पहली सीरीज़ होगी. नए कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम के साथ अहमदाबाद में जुटने लगे हैं. सूर्यकुमार यादव ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और वह खुद हैं. तीनों ने ही अहमदाबाद रवाना होने से पहले ये तस्वीर साझा की. Flying with the best 💯✈️ pic.twitter.com/88uJiAlxz8 Ahemdabad ✈️🇮🇳 pic.twitter.com/oNqUDb7QUa

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









