
IND vs WI ODI: 'पंजाब किंग्स पैर पर कुल्हाड़ी मारती है, KL राहुल में भी वही आदत, इसे सुधारें', सहवाग की सलाह
AajTak
वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे को लेकर वीडियो मैसेज शेयर किया. उन्होंने ऋषभ पंत को ओपनिंग भेजने और केएल राहुल के रनआउट होने को लेकर बात की...
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे की सीरीज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेली जा रही है. शुरुआती दो मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 44 रनों से करारी शिकस्त दी. अब तीसरा और आखिरी मैच शुक्रवार (11 फरवरी) को खेला जाएगा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












