
Ind vs WI: ...लेकिन कैसे बनेगा बेस्ट 11? देखें क्रिकेट अड्डा
AajTak
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगले महीने से सीमित औवरों की सीरीज खेली जाएगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसे लिए अपने 18 सदस्यीय दल की घोषणा भी कर दी है. रोहित शर्मा तीन-तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज की कमान संभालेंगे जबकि केएल राहुल उपकप्तान रहेंगे. बीसीसीआई ने स्क्वॉड के सभी खिलाड़ियों को सोमवार को अहमदाबाद में इकठ्ठा होने के लिए कहा है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया अभ्यास शुरू करने से पहले तीन दिन तक क्वारंटीन रहेगी. सीरीज के सभी मुकाबले अहमदाबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे. भारतीय टीम के लिए यह सीरीज साल की पहली घरेलू सीरीज होगी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया यहां जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












