
IND vs SL T20: रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे ऋतुराज गायकवाड़? आकाश चोपड़ा ने बताया पहले टी-20 का फॉर्मूला
AajTak
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 की सीरीज का पहला मैच गुरुवार को लखनऊ में होगा. इस मैच में रोहित शर्मा ओपनिंग करेंगे या नहीं, यह बड़ा सवाल है...
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टी20 सीरीज का आगाज गुरुवार (24 फरवरी) से होने वाला है. सीरीज का पहला मैच लखनऊ में होगा. इस सीरीज से पूर्व कप्तान विराट कोहली, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आराम दिया गया है. जबकि सूर्यकुमार यादव चोटिल होकर सीरीज से बाहर हुए हैं. ऐसे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास प्लेइंग-11 में संतुलन बनाना चुनौती हो सकती है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












