
IND vs SL, Hardik Pandya: 'सौ फीसदी फिट हों तभी...', कब होगी हार्दिक की वापसी? जानें
AajTak
टी20 विश्व कप 2021 के बाद से हार्दिक पंड्या ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है. इस भारतीय ऑलराउंडर की फिटनेस उको लेकर लगातार सवाल खड़े होते हैं
IND vs SL, Hardik Pandya: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की फिटनेस सवालों के घेरे में रहती है. हार्दिक को श्रीलंका के खिलाफ टी20 एवं टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में नहीं चुना गया है. अब चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि चयन समिति हार्दिक पंड्या की राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए तभी विचार करेगी, जब वह शत प्रतिशत मैच फिट होंगे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












