
Ind Vs Sa, Team India Loss: कप्तानी विवाद से डूब गई लुटिया? ऐतिहासिक होने वाला अफ्रीकी दौरा बना शर्मनाक!
AajTak
भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज़ को 1-2 से गंवा दिया, वनडे सीरीज़ में तो पूरी तरह सूपड़ा ही साफ हो गया. इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी, शायद साउथ अफ्रीका को भी नहीं थी. लेकिन ऐसा क्या हुआ कि टीम इंडिया को इतनी बुरी हार का सामना करना पड़ा.
Ind Vs Sa: टी-20 वर्ल्डकप में मिली निराशा के बाद जब क्रिकेट फैन्स साउथ अफ्रीका के होने वाले दौरे का इंतजार कर रहे थे, उस वक्त उम्मीद थी कि इस बार इतिहास रचा जाएगा. क्योंकि भारतीय टीम काफी मजबूत है और साउथ अफ्रीका की टीम काफी कमजोर और युवा. लेकिन अब जब साउथ अफ्रीका दौरा खत्म हो गया है, तब मालूम पड़ता है कि जो दौरा ऐतिहासिक होने वाला था वो कई खतरे की घंटियां बजा गया है. भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज़ को 1-2 से गंवा दिया, वनडे सीरीज़ में तो पूरी तरह सूपड़ा ही साफ हो गया. इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी, शायद साउथ अफ्रीका को भी नहीं थी. लेकिन ऐसा क्या हुआ कि टीम इंडिया को इतनी बुरी हार का सामना करना पड़ा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












