
IND vs SA 3rd Test Match: कितने रन में साउथ अफ्रीका को निपटाना होगा?
AajTak
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट खेला जा रहा है. पहले दिन के खेल के समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में एक गंवाकर 17 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम की पहली पारी 223 रन पर सिमट गई थी. इस लिहाज से दक्षिण अफ्रीकी टीम अब भी भारत से 206 रन पीछे है. भारतीय टीम की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए. इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 43 रन की पारी खेली. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. केएल राहुल (12) और मयंक अग्रवाल (15) कुछ खास नहीं कर सके. पुजारा ने कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












