
IND vs PAK Asia Cup 2022: भारत की जीत पर नाचे जेठालाल, हार्दिक पंड्या के फैन हुए सेलेब्स, जश्न मनाते मीम्स Viral
AajTak
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का जश्न मनाते मजेदार मीम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कहीं जेठालाल खुशी से नाच रहे हैं तो कहीं पर पाकिस्तान पर चुटकी ली जा रही है. टीम इंडिया की इस जीत पर सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है. इस मैच को देखने विजय देवरकोंडा पहुंचे थे.
एशिया कप 2022 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर जीत का जो परचम लहराया है, उसने देशवासियों को झूमने का मौका दे दिया है. रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए जोरदार मुकाबले में हर किसी की नजरें टीवी स्क्रीन पर थीं. हर कोई टकटकी लगाए मैच देख रहा था और भारत की जीत की कामना कर रहा था. फिर हार्दिक पंड्या ग्राउंड पर आए और पाकिस्तानी क्रिकेटरों के छक्के छुड़ा दिए.
भारत की जीत का मना जश्न
हार्दिक की शानदार बैटिंग की बदौलत भारत पाकिस्तान को 5 विकेट से हराने में कामयाब हुआ. पाकिस्तान द्वारा दिए गए 148 रनों के टारगेट को भारत ने अचीव किया और पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मिली हार का बदला लिया. भारत की इस धमाकेदार जीत के बाद जश्न मनाना तो बनता है. देश के हर कोने में पटाखे फूटने लगे, सेलेब्स भी खुशी से झूमने लगे और सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया.
वायरल हुए मीम्स
भारत की जीत का जश्न मनाते मजेदार मीम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कहीं जेठालाल खुशी से नाच रहे हैं तो कहीं पर पाकिस्तान पर चुटकी ली जा रही है. टीम इंडिया की इस जीत पर सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है. कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना, अशोक पंडित, शरद केलकर, कमाल राशिद खान, अर्जुन रामपाल समेत कई सेलेब्स के रिएक्शन सामने आए हैं.
Indians to Pakistanis Rn:#INDvsPAKpic.twitter.com/biQJaPYMoO

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












