
IND vs PAK: 'उन्हें कमतर नहीं आंकते...', भारत-पाकिस्तान मैच से पहले शुभमन गिल की PC, ऋषभ पंत पर आया बड़ा अपडेट
AajTak
क्रिकेट फैन्स की नजरें भारत-पाकिस्तान के मुकाबले पर टिकी हैं. महामुकाबले से एक दिन पहले भारतीय टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया. इस दौरान शुभमन ने ने ऋषभ पंत पर भी अपडेट दिया.
Champions Trophy 2025, India vs Pakistan: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला 23 फरवरी (रविवार) को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने अपने शुरुआती मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया था. अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जीत हासिल करके भारतीय टीम सेमीफाइनल की दावेदारी पुख्ता करना चाहेगी.
शुभमन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पाकिस्तानी टीम पर दिया बयान
दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स की नजरें भारत-पाकिस्तान के मुकाबले पर टिकी हैं. महामुकाबले से एक दिन पहले भारतीय टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया. इस दौरान शुभमन ने इस मुकाबले से जुड़े सवालों के जवाब दिए. शुभमन ने ऋषभ पंत पर भी अपडेट दिया, जो बीमार होने के चलते शनिवार को प्रैक्टिस के लिए नहीं उतरे.
शुभमन गिल ने कहा, 'भारत vs पाकिस्तान बड़ा मैच है, लेकिन चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल उससे भी बड़ा मैच है. हम अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन हम पाकिस्तान को कमतर नहीं आंकते. जब भी मैं मैदान पर होता हूं तो मेरा काम गेंदबाजों को यह बताना होता है कि वे सही तरीके से सोच रहे हैं या नहीं. इस गर्मी में गेंदबाजी करना आसान नहीं है. रोहित ने मुझसे कहा है कि जब भी मैं कवर रीजन में रहूं तो गेंदबाजों से बात करूं और उनसे खेल की योजना के बारे में बात करूं.'
शुभमन गिल ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि भारत-पाकिस्तान मैच को ज्यादा हाइप दिया गया है या कम हाइप. भारत-पाकिस्तान की राइवलरी पुरानी है. लाखों लोग हैं जो इस खेल को देखना पसंद करते हैं. जो टीम दबाव को अच्छी तरह से संभालती है, उसके जीतने की संभावना अधिक होती है. 50 ओवर के फॉर्मेट में हमें लगता है कि हमारे पास बहुत समय नहीं है. हमें इस फॉर्मेट में अन्य प्रारूपों की तुलना में बहुत अधिक खेलने का मौका नहीं मिलता है. इसलिए संतुलित दिमाग से फैसले लेना महत्वपूर्ण है.'
'रोहित भाई का अपना अलग अंदाज...'

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












