
IND Vs ENG Test: भारत-इंग्लैंड टेस्ट पर आतंक का साया, पन्नू ने दी मैच रद्द करने की धमकी, वीडियो में लिया रोहित शर्मा का नाम
AajTak
सिख फॉर जस्टिस का गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब का रहने वाला है. लेकिन वह फिलहाल अमेरिका में रहता है. उसने वीडियो में इंग्लैंड की टीम को वापस जाने की भी धमकी भी दी है. थाने में दर्ज की गई एफआईआर में इसे साफतौर पर आतंकी कार्रवाई बताया गया है.
झारखंड की राजधानी रांची में भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टेस्ट मैच पर आतंकी संकट मंडरा रहा है. सिख फॉर जस्टिस संगठन ने रांची में 23 फरवरी को होने जा रहे भारत और इंग्लैंड क्रिकेट मैच को रद्द करने की धमकी दी है. इसके साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम को वापस जाने की भी धमकी दी गई है.
इस मामले में रांची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और रांची के डीसी राहुल सिन्हा खुद इसकी निगरानी रख रहे हैं. इस धमकी के ऑडियो-वीडियो को वेरिफाई किया जा रहा है. इस मामले में रांची में एफआईआर दर्ज की गई है.
मामले में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट टेस्ट मैच को रद्द करने के उद्देश्य से भारत में प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादियों से यह आह्वान किया है कि वह झारखंड और पंजाब में हलचल पैदा करें. ताकि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को मैच नहीं खेलने दें.
सिख फॉर जस्टिस का गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब का रहने वाला है. लेकिन वह फिलहाल अमेरिका में रहता है. उसने वीडियो में इंग्लैंड की टीम को वापस जाने की भी धमकी भी दी है. थाने में दर्ज की गई एफआईआर में इसे साफतौर पर आतंकी कार्रवाई बताया गया है.
पन्नू के धमकीभरे वीडियो में क्या है?
इस वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नू भाकपा माओवादियों को उकसाते हुए कह रहा है कि आदिवासियों की जमीन पर क्रिकेट ना होने दें. प्रशासन इसे दो मित्र देशों के बीच खेल संबंधों को बिगाड़ने और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के माध्यम से खेल को बाधित करने का प्रयास के तौर पर देख रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












