
IND vs ENG 3rd T20I Live: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
AajTak
IND vs ENG 3rd T20 Live Updates: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर इस सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. आज तीसरा मैच जीतते ही टीम इंडिया इस सीरीज पर कब्जा जमा लेगी.
IND vs ENG 3rd T20 Live Updates: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है. मैच के लिए टॉस थोड़ी देर में होगा. शुरुआती दो मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने इस सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है.
इस तीसरे मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. तीसरे टी20 मैच के लिए इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है. इंग्लिश टीम इस सीरीज के शुरुआती 2 मैच हार गई है. इसके बावजूद बटलर ने अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं किया.
राजकोट में अब तक एक ही मैच हारी टीम इंडिया
यदि भारतीय टीम तीसरा टी20 मैच जीत लेती है, तो वो सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. इस तरह वो इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 5वीं टी20 सीरीज जीत लेगी. बता दें कि भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 8 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गई हैं. इसमें भारतीय टीम ने 4 सीरीज जीतीं और 3 हारी हैं. एक सीरीज ड्रॉ रही थी.
दूसरी ओर इंग्लैंड टीम राजकोट में अपना पहला टी20 मुकाबला खेलने उतरी है. जबकि भारतीय टीम यहां 5 टी20 मैच पहले ही खेल चुकी है. इसमें टीम इंडिया ने 4 मैच जीते हैं, जबकि एक हारा है. भारतीय टीम इस मैदान पर 2017 के बाद से कोई टी20 मैच नहीं हारी है.
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












