
IND vs ENG 1st T20I: भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी... इंग्लैंड से संभलना होगा, कोलकाता मैच से पहले देख लें ये रिकॉर्ड
AajTak
IND vs ENG 1st T20I: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (22 जनवरी) कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना है. यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस इससे आधा घंटे पहले यानी 6.30 बजे होगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच खेलेगी.
IND vs ENG 1st T20 at Eden Gardens: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज (22 जनवरी) होने वाला है. सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. जबकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी भारतीय प्लेइंग-11 का ऐलान टॉस के समय ही होगा.
कोलकाता के मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद दमदार है, लेकिन उसके लिए एक खतरे की घंटी भी है. दरअसल, भारतीय टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अब तक कुल 8 टी20 मैच खेले, जिसमें एक हारा है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा था.
खतरे की घंटी यह है कि भारतीय टीम ने इस मैदान पर जो एक मैच हारा है, वो इंग्लैंड के खिलाफ ही था. टीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में अपना पहला टी20 मैच 29 अक्टूबर 2011 को खेला था. संयोग की बात है कि यह मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ था. ऐसे में इस बार फिर इंग्लिश टीम हावी हो सकती है. इससे भारतीय टीम को सतर्क रहना होगा.
कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच खेला था
इस पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. तब भारतीय टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी संभाल रहे थे. जबकि इंग्लिश टीम की कमान ग्रीम स्वान के हाथों में थी. अब इंग्लैंड टीम ईडन गार्डन्स में अपना दूसरा टी20 मैच खेलने उतरेगी, जबकि भारतीय टीम का यह 9वां मुकाबला होगा.
उस पहले मुकाबले में विराट कोहली एकमात्र भारतीय थे, जो इस बार भी टीम में शामिल हैं. ऐसे में वो अपनी टीम को इस बार इंग्लैंड के खिलाफ जीत जरूर दिलाना चाहेंगे. पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ कोहली ने 16 गेंदों पर 15 रन बनाए थे. उस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 120 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड ने 4 विकेट गंवाकर 18.4 ओवर में यह मैच जीत लिया था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












