
IND vs AUS LIVE: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने जीता टॉस, भारतीय टीम की पहले बैटिंग
AajTak
IND-W vs AUS-W LIVE: महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में हार मिली थी. अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना बेस्ट देने के लिए मैदान पर उतरी है.
India vs Australia Live Score, Women's ODI World Cup 2025: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के मैच नंबर-13 में आज (12 अक्टूबर) भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखपत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की. लेकिन उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर वर्ल्ड चैम्पियन कंगारू टीम ने न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को पराजित किया था, जबकि श्रीलंका के खिलाफ उसका मैच धुल गया था. भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी टीम में एक बदलाव किया. जॉर्जिया वेयरहैम की जगह ऑलराउंडर सोफी मोलिनक्स की प्लेइंग-11 में हुई. दूसरी ओर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने उन्हीं खिलाड़ियों के साथ जाने का फैसला किया, जिसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में भाग लिया था.
ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग-11: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), फोबे लिचफील्ड, एलिसा पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहिला मैक्ग्रा, सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शूट.
भारतीय टीम की प्लेइंग-11: प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी.
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: एलिसा हीली (विकेट कीपर/कप्तान), फोबे लिचफील्ड, एलिसा पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहिला मैक्ग्रा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शूट, हीदर ग्राहम, सोफी मोलिनक्स, डार्सी ब्राउन, जॉर्जिया वॉल.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












