
Ind Vs Aus: अब कैसे जीतेगा ऑस्ट्रेलिया? आधी टीम घर लौटी, सीरीज खत्म होने से पहले डाले हथियार
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज़ में टीम इंडिया का डंका बज रहा है. नागपुर और दिल्ली में मिली बुरी हार के बाद कंगारू टीम की हालत खराब है, कई प्लेयर्स चोट या फॉर्म की वजह से घर लौट रहे हैं.
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 0-2 से पिछड़ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. दिल्ली टेस्ट के बाद पहले कप्तान पैट कमिंस पारिवारिक कारणों की वजह से घर लौट गए, उनके अलावा अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के 4-5 अन्य खिलाड़ी भी सीरीज़ से बाहर हो रहे हैं. पहले ही सीरीज़ जीतने की उम्मीद खो चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब पूरी तरह से हथियार डाल दिए हैं. द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, तेज़ गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड खराब फिटनेस की वजह से सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया वापस जाकर वह अपनी रिकवरी पर काम करेंगे. उनके अलावा मैट रेनशॉ और एश्टन एगर को भी वापस ऑस्ट्रेलिया भेजा जा सकता है, क्योंकि दोनों के ही आने वाले दो टेस्ट की प्लेइंग-11 में शामिल होने के चांस काफी कम हैं.
क्लिक करें: टेस्ट के बाद अब वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को धोने की बारी, सेमीफाइनल में होगी भिड़ंत! आधी टीम ही लौट रही घर... कप्तान पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि वह इंदौर टेस्ट से पहले वापस आ सकते हैं. जोश हेज़लवुड, मैट रेनशॉ और एश्टन एगर के अलावा डेविड वॉर्नर को लेकर भी संकट है. वॉर्नर को दिल्ली टेस्ट में चोट लग गई थी, जिसके बाद बीच मैच में उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में शामिल करना पड़ा. यानी ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्क्वॉड के करीब पांच खिलाड़ी वापस घर लौटने की कतार में हैं. सीरीज़ शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़े-बड़े दावे कर रही थी और भारत में जीत की बात कर रही थी. लेकिन शुरुआती दो मैच में ही टीम ने हथियार डाल दिए और नागपुर के बाद दिल्ली टेस्ट भी बुरी तरह से गंवा दिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड ने भी कहा था कि हम भारत को पढ़ने में गलती कर गए और हमारी टीम पूरी तरह से फ्लॉप रही है. इंदौर टेस्ट को लेकर कंगारू टीम के कोच ने कहा था कि हमें आगे की रणनीति साफ करनी होगी और उसी के हिसाब से चलना होगा, ताकि हम अपने प्लान पर वर्क कर सकें. भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ पहला टेस्ट- भारत पारी और 132 रनों से जीता दूसरा टेस्ट- भारत 6 विकेट से जीता तीसरा टेस्ट- 1 से 5 मार्च, इंदौर चौथा टेस्ट- 9 से 13 मार्च, अहमदाबाद
ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मैट कुह्नमैन, मार्नस लैबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ , स्टीव स्मिथ (वीसी), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



