
IMF चीफ की चेतावनी- दुनिया पर बढ़ रहा मंदी का खतरा, तुरंत उठाने होंगे कदम
AajTak
जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में बोलते हुए क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने मंदी के बढ़ते जोखिम को लेकर दुनिया को आगाह किया. उन्होंने साल 2026 तक ग्लोबल इकोनॉमी की वृद्धि 4,000 अरब डॉलर तक कम होने की आशंका जताते हुए कहा कि हमें इस दिशा में मिलकर काम करने की जरूरत है.
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने दुनिया पर बढ़ते मंदी के जोखिम को लेकर चेतावनी दी है. आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा (Kristalina Georgieva) ने गुरुवार को वैश्विक नीति निर्माताओं (global policymakers) से खतरनाक 'न्यू नॉर्मल' से बचने के लिए नीतिगत कार्रवाई करने की अपील की है. अगले हफ्ते होने वाली वार्षिक बैठक से पहले उन्होंने इस संकट के निपटने के लिए मिलकर काम करने की बात दोहराई.
जल्द उठाने होंगे ठोस कदम IMF चीफ ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था (Global Economy) को बीते कुछ समय में एक के बाद एक कई बड़े झटके झेलने पड़े हैं. इससे दुनियाभर में मंदी का जोखिम काफी बढ़ गया है. ऐसे में खतरनाक 'New Normal' से बचने के लिए ठोस उपाय उठाने होंगे, क्योंकि ग्लोबल इकोनॉमी को स्थिर करना बहुत जरूरी है. इस दौरान Kristalina Georgieva ने बढ़ती महंगाई (Inflation) का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था अभी भी कोरोना महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध और क्लाइमेट चेंज जैसी चुनौतियों से जूझ रही है.
महंगाई की चुनौतियों का जिक्र किया क्रिस्टालिना ने कहा कि महंगाई (Inflation) जैसी चुनौतियों से हमें जल्द निपटना होगा. अगर केंद्रीय बैंक महंगाई को रोकने के लिए आक्रामक तरीके से ब्याज दरों में बढ़ोतरी (Interest Rate Hike) करना जारी रखते हैं, तो यह लंबे समय तक आर्थिक मंदी की वजह बन सकता है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईएमएफ ने बढ़ती महंगाई और मामूली वेतन वृद्धि के संयोग पर चिंता जताई है. आईएमएफ और विश्व बैंक की सालाना बैठक से पहले जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि ऊंची महंगाई और मामूली वेतन वृद्धि के मौजूदा संयोग से मजदूरी के साथ कीमतों में वृद्धि की चिंता बनी है.
ग्लोबल इकोनॉमी में स्थिरता जरूरी जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय (Georgetown University) में एक कार्यक्रम में बोलते हुए क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने सबसे तात्कालिक चुनौतियों का समाधान करके ग्लोबल इकोनॉमी को स्थिर करने को जरूरी करार दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया की कई अर्थव्यवस्थाओं ने 2021 के बाद से मुद्रास्फीति में तेज बढ़ोतरी देखी है. नीति निर्माताओं को इस समय मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख ने साल 2026 तक दुनिया की वृद्धि 4,000 अरब डॉलर तक कम होने की आशंका जताई है.
वैश्विक आर्थिक वृद्धि के अनुमान में कटौती जॉर्जिवा के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष वैश्विक आर्थिक वृद्धि के अनुमान में पहले से ही तीन बार कटौती कर चुका है. इसके साल 2022 में घटकर 3.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था, लेकिन अब इसके 2.9 फीसदी रह जाने की संभावना बनती दिखाई दे रही है. गौरतलब है कि अगले हफ्ते वाशिंगटन में 180 से ज्यादा देशों के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नर मुलाकात करेंगे.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



