
IMD Weather Update: दिल्ली, यूपी समेत आज इन राज्यों में होगी बारिश, जानें देशभर के मौसम का हाल
AajTak
उत्तर भारत के कुछ राज्यों में आज बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में 20 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. बता दें, इन दिनों नई दिल्ली में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. आइए जानते हैं देशभर के मौसम पर क्या है अपडेट.
उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. नई दिल्ली, हरियाणा समेत तमाम राज्यों में गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल है. हालांकि, इस भीषण गर्मी के बीच उत्तर भारत के कुछ राज्यों के लिए राहत की खबर है. मौसम विभाग की मानें तो आज कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
इन राज्यों में भी बारिश मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि लैंडफॉल बनाने के बाद चक्रवात की गति कम हो रही है. उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने से पहले दक्षिण-दक्षिण पश्चिम राजस्थान में इसका असर होगा. चक्रवात की वजह से अगले चार दिन तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश होगी.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में आज (शुक्रवार) बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 20 जून तक नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. वहीं, तापमान भी 40 डिग्री से कम दर्ज किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. लखनऊ में आज बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी. 19, 20 और 21 जून को लखनऊ में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश संभव है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश संभव है. गुजरात क्षेत्र, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, जम्मू कश्मीर, पंजाब के हिमाचल प्रदेश भागों और दक्षिण पश्चिम राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




