
IMD Rainfall Alert: इन राज्यों में गरज के साथ होगी भारी बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए भी अपडेट
AajTak
Weather Forecast: आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश होने जा रही है. मौसम विभाग ने इसको लेकर सिलसिलेवार ट्वीट्स करके जानकारी भी दी है. उत्तराखंड और दक्षिणी पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां क्रमश: 19 और 21 सितंबर, 2022 को गरज के साथ मध्यम से तेज बारिश होने वाली है. जानिए, अन्य राज्यों के मौसम का हाल...
Weather Update Today, 19 September 2022 IMD Rainfall Alert: मॉनसून की गतिविधियां धीरे-धीरे कम पड़ रही हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए मौसम का अपडेट जारी किया है. उन राज्यों के बारे में जानकारी दी गई है, जहां पर बारिश होने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर से 21 सितंबर तक ओडिशा और छत्तीसगढ़, 20 सितंबर को झारखंड, 19 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल, 21 और 22 सितंबर को विदर्भ, 20 से 23 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज के साथ मध्यम से तेज बरसात के आसार हैं.
मौसम विभाग द्वारा किए गए सिलसिलेवार ट्वीट्स के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22 और 23 सितंबर को गुजरात, मराठवाड़ा और कोंकण में 19 सितंबर को बहुत भारी बारिश होगी. इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 19 व 20 सितंबर, तेलंगाना में 19 से 21 सितंबर को गरज के साथ तेज बारिश होगी.
उत्तराखंड और दक्षिणी पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां क्रमश: 19 और 21 सितंबर, 2022 को गरज के साथ मध्यम से तेज बारिश होने वाली है. 20-23 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक/बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा 19 से 23 सितंबर के दौरान असम और मेघालय और 19 और 20 सितंबर, 2022 को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी यही हाल रहने वाला है.
इससे पहले, मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को कम दबाव के कारण अगले तीन दिनों में ओडिशा में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी थी. बता दें कि शनिवार को एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र ने आकार लिया था, जोकि बंगाल के उत्तर और मध्य खाड़ी के ऊपर बना हुआ है. बुलेटिन के अनुसार इसके प्रभाव से मंगलवार के आसपास समुद्र के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर कम दबाव बनेगा. सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच ढेंकनाल और संबलपुर में क्रमश: 22 मिमी और 16 मिमी की मध्यम बारिश हुई. मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि भुवनेश्वर, कोरापुट, मलकानगिरी और कटक में हल्की बारिश हुई.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




