
IIT JEE Mains Exam 2023: जल्दी करें आवेदन, 12 जनवरी है लास्ट डेट, ये है सही तरीका
AajTak
IIT JEE Mains 2023: जेईई मेन 2023 के लिए आवेदन का कल यानी 12 जनवरी आखिरी तारीख है. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) सत्र 1 के लिए कल से रजिस्ट्रेशन बंद कर देगी. जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वो यहां दिए गए तरीके से अप्लाई कर सकते हैं.
JEE Mains Registration last date 2023: जेईई मेन परीक्षा को लेकर आए दो नये अपडेट आपने पढ़े ही होंगे. पहला सरकार द्वारा एलिजबिलिटी क्राइटेरिया को लेकर किया गया है, जिसमें अब 12वीं में 75 पर्सेंट के साथ 20 पर्सेंटाइल को भी जोड़ा गया है. दूसरा अपडेट बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से है जहां एग्जाम पोस्टपोन करने की मांग नहीं मानी गई है. इस परीक्षा से जुड़ा तीसरा अपडेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख को लेकर है.
परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए कैंडीडेट कल यानी 12 जनवरी तक आवेदन कर दें. बता दें कि जेईई मेन परीक्षा दो सेशन (Joint Entrance Examination, JEE Main 2023 session 1) में पहला जनवरी, 2023 व दूसरा सत्र के लिए अप्रैल, 2023 में संपन्न होगी. जनवरी माह के लिए लगभग आठ लाख से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन कर चुके है. विद्यार्थी अभी केवल जनवरी जेईई मेन 2023 के लिए ही आवेदन कर रहे हैं.
अप्रैल परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को पुनः आवेदन करना होगा. अभी बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी भी हैं जिन्होंने जनवरी जेईई मेन के लिए आवेदन नहीं किया है. इसका बड़ा कारण परीक्षा की देरी से घोषणा और जनवरी में ही परीक्षा करवाने के साथ-साथ बोर्ड पात्रता को लेकर स्पष्टीकरण नहीं आना है.
JEE Main Exam 2023: ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: अब जेईई मेन सत्र 1 के लिए आवेदन करने के लिए लिंक खोलें.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










